Shani Jayanti 2026: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इस माह शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि, भगवान शनि देव का जन्म ज्येष्ठ अमावस्या पर हुआ था। इसलिए हर वर्ष इस पावन दिन को शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस साल 16 मई 2026 को शनि जयंती मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफलदाता कहा गया है, क्योंकि वह व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। मान्यता है कि, इस दिन विधि-विधान से शनि देव की पूजा-अर्चना, काली चीजों का दान और सच्चे भाव से व्रत रखने पर प्रभु प्रसन्न होते हैं। साथ ही अपने भक्तों के जीवन से दुखों को दूर करते हुए धन लाभ और तरक्की का आशीर्वाद देते हैं। इस दिन शनिदेव कुछ राशियों पर भी प्रसन्न रहते हैं और अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर इन 3 राशि वालों पर प्रसन्न रहेंगे शनिदेव, करियर-कारोबार में होगी तरक्की
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Megha Kumari
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:33 AM IST
सार
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती के अवसर पर कुछ राशियों पर शनि देव की विशेष कृपा देखने को मिल सकती है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन