फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Gochar 2023: शनि साल 2023 में कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश फिर होंगे अस्त, इन राशि वालों को धन लाभ का योग

Mon, 21 Nov 2022 11:45 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 21 Nov 2022 11:45 AM IST
विज्ञापन
Shani Gochar And Asta In 2023 Shani Sade Sati And Dhaiya Impact Lucky Zodiac Signs
shani gochar 2023: शनि 17 जनवरी को मकर राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। लेकिन शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने के बाद ही 03 फरवरी को अस्त होंगे। - फोटो : अमर उजाला

साल 2022 के खत्म होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से साल 2023 बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। साल 2023 में शनि, गुरु, राहु-केतु समेत सभी ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। साल 2023 का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन शनि देव को होगा। शनि 17 जनवरी को मकर राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। लेकिन शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने के बाद ही 03 फरवरी को अस्त होंगे। ज्योतिष में ग्रहों के अस्त होने का मतलब यह होता है कि ग्रह कुछ दिनों के लिए प्रभावहीन हो जाते हैं। साल 2023 में शनि के राशि परिवर्तन के बाद शनि के अस्त होने का प्रभाव सभी राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा। शनि के अस्त होने पर तीन राशि के जातकों पर इसका विशेष लाभ देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी है वे राशियां...

 

Shani Gochar And Asta In 2023 Shani Sade Sati And Dhaiya Impact Lucky Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए शनि का कुंभ राशि में प्रवेश करना और फिर शनि का अस्त होना बहुत ही लाभ देने वाला गोचर होगा। शनि आपकी राशि से 10वें भाव में गोचर करेंगे। शनि के अस्त फिर गोचर से इस राशि के जातकों को नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। आपको करियर में कई तरह के अच्छे अवसर मिलेंगे जिससे आप सफलता की ऊंचाई को प्राप्त करने में सफल होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार करने वाले जातक अपना व्यापार हर तरफ फैलाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में सुख-शांति कायम रहेगी।

Shani Gochar And Asta In 2023 Shani Sade Sati And Dhaiya Impact Lucky Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के जातकों पर शनिदेव हमेशा कृपा बरसाते हैं। ऐसे में शनि के राशि परिवर्तन से पहले अस्त होना आपके लिए शुभ फलदायी रहने वाला साबित होगा। आपकी कुंडली में शनि का गोचर पांचवें भाव में होगा। जिस कारण से आपकी संतान और उसकी उच्च शिक्षा में अच्छे अवसरों व शुभ समाचार मिल सकता है। उच्च शिक्षण संस्थान से पढ़ाई का मौका मिल सकता है। जो जातक व्यापार या फिर नौकरीपेशा से जुड़े है उनके लिए भी बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इस वर्ष आपके लिए घर सपना साकार हो सकता है। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Gochar And Asta In 2023 Shani Sade Sati And Dhaiya Impact Lucky Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
शनि मकर राशि की यात्रा पर विराम देते हुए साल 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। मकर और कुंभ राशि दोनों ही शनिदेव की स्वयं की राशियां हैं। शनि का गोचर आपकी राशि में दूसरे भाव और फिर दूसरे भाव में ही अस्त होंगे। इस कारण से मकर राशि के लिए शुभ संकेत हैं। आपको अचानक मुनाफा और रुका हुा धन मिल सकता है।  जिस कारण से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और व्यापार में जबरदस्त ग्रोथ भी देखने को मिलेंगी। शनि का यह राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ साबित होगा।
विज्ञापन
Shani Gochar And Asta In 2023 Shani Sade Sati And Dhaiya Impact Lucky Zodiac Signs
Shani - फोटो : iStock
इन राशियों पर जारी है शनि की साढ़ेसाती
साल 2022 में शनि मकर राशि में गोचर हैं। शनि एक से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि की मंद गति के कारण इनका प्रभाव काई वर्षों तक रहता है।  शनि की साढ़ेसाती के तीन चरण होते हैं। इस समय धनु, मकर और कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। धनु राशि के जातकों पर शनि का साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है फिर अगले साल यानी 2023 में इन्हें इससे मुक्ति मिल जाएगी। कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है जबकि मकर राशि पर पहला चरण है। अगले वर्ष शनि जब कुंभ से मीन राशि में आएंगे तब मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed