Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Astrology: मंगल-शुक्र से बन रहा राशि परिवर्तन राजयोग, इन 3 राशि के लोगों पर बरसेगा धन
Shani Transit 2023 : 30 साल बाद कुंभ में शनि, इन राशियों की खत्म होगी साढ़ेसाती और ढैय्या, इन पर होगी शुरू
Mercury Transit 2022: 3 दिसंबर को बुध का धनु राशि में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव
Weekly Horoscope (21-27 Nov): आने वाला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और विद्यार्थी करियर में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आप धर्म कर्म के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपने ऊपर अधिक विश्वास रखना होगा। आपको आज कोई हाथ पैरों में दर्द अथवा कमजोरी आदि की शिकायत हो सकती है। व्यापार में आप लोगों के साथ कोई पार्टी कर सकते हैं। आपको कोई अच्छा लाभ भी मिल सकता है। जो लोग बिजनेस के साथ-साथ किसी और काम में भी हाथ आजमाना चाहते हैं,तो उनकी इच्छा भी पूरी होगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा। आपको अपनी संतान की समस्याओं के समाधान के लिए परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बात करनी होगी। आप आलस्य दिखाकर अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं,जो आपके लिए समस्या बनेंगे। आप आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और अपने साथ-साथ दूसरों के कामों में भी हाथ डालेंगे। आप किसी नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे और वह सही है गलत की समझ नहीं कर पाएंगे,जिससे उन्हें कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की शुरुआत कराना अच्छा रहेगा। यदि आपने पहले कोई प्रॉपर्टी में निवेश किया था,तो आज आपको उससे अच्छा लाभ मिल सकता है। आप कार्यक्षेत्र में कुछ नीति व नियमों का पालन करें,नहीं तो कोई गड़बड़ हो सकती है। आपको आज कार्यक्षेत्र में क्रोध करने से बचना होगा,नहीं तो लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती हैं। माता-पिता से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की योजना बनाएंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा। आप घर परिवार में यदि बड़ों की सलाह मानकर चलेंगे,तो इससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम दिया जाए तो आपको उसे अच्छे से निभाना होगा। आपके कोई छुपा हुआ राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है। यदि आप जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान चल रहे थे,तो उसमें आज सुधार होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। आप अपने बिजनेस के कुछ योजनाओं की फिर से शुरुआत कर सकते हैं।