फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि, राहु और शुक्र से बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

Sat, 22 Mar 2025 02:36 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 22 Mar 2025 02:36 PM IST
सार

29 मार्च को न्याय के देवता शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ की यात्रा को खत्म करके मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में शनि के आने से पहले सूर्य, बुध, राहु और शुक्र विराजमान हैं। ऐसे में कई ग्रहों के संयोग से महत्वपूर्ण युति बनने जा रही है।

विज्ञापन
shani gochar 2025 saturn venus and rahu conjuction in meen rashi these zodiac sign will be lucky
29 मार्च को शनि करेंगे मीन राशि में गोचर - फोटो : adobe stock
मार्च का महीना बहुत ही खास रहने वाला है। महीने के अंत में न्याय के दाता और कर्मफलदाता शनि ढाई वर्षों बाद राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनिदेव 30 वर्षों बाद दोबारा से मीन राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें कि मीन राशि गुरु की राशि होती है। ऐसे में देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। 29 मार्च को शनि के मीन राशि में गोचर करने से इस दिन एक साथ कई ग्रहों को संयोग बनेगा। आपको बता दें कि 29 मार्च को न्याय के देवता शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ की यात्रा को खत्म करके मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में शनि के आने से पहले सूर्य, बुध, राहु और शुक्र विराजमान हैं। ऐसे में कई ग्रहों के संयोग से महत्वपूर्ण युति बनने जा रही है। लेकिन राहु, शुक्र और मीन राशि की युति बहुत ही विशेष मानी जा रही है। इन तीन ग्रहों की मीन राशि में युति से कुछ राशि वालों को बहुत अधिक फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं भाग्यशाली राशियों के बारे में...
shani gochar 2025 saturn venus and rahu conjuction in meen rashi these zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं ऐसे में शनि, शुक्र और राहु की युति से बना त्रिग्रही योग बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। यह त्रिग्रही योग आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में निर्माण हो रहा है। इस तरह से इस राशि के जातकों की इच्छाएं पूरी होंगी। धन लाभ के अववसरों में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में खूब वृद्धि मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 

Weekly Horoscope (24 to 30 March): इस सप्ताह पांच राशि वालों के पूरे होंगे सभी काम, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

shani gochar 2025 saturn venus and rahu conjuction in meen rashi these zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। ग्रहों का यह संयोग आपकी राशि से दसवें भाव में निर्माण होगा। ऐसे में करियर में अच्छी सफलता और तरक्की बनने के योग है। मिथुन राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में अच्छे मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तरीफ होगी। आपके काम की खूब सराहना होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल होगा। कोई अच्छी डील प्राप्त हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani gochar 2025 saturn venus and rahu conjuction in meen rashi these zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
29 मार्च को शनि के मीन राशि में गोचर होने से आपकी राशि के दूसरे भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आपके जीवन में कई तरह की खुशियां जीवन में मिल सकती है। शनि और शुक्र दोनों ही ग्रहों की कृपा आपके ऊपर होने वाली है। शनि के मीन राशि में गोचर होने से शनि की साढ़ेसाती की आखिरी चरण होगा। आर्थिक परेशानियों का अंत होगा। पैसों से संबंधित दिक्कतों का सामना अब खत्म होगा। नौकरी में सकारात्मक बदलाव और व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed