September Monthly Horoscope 2020 September Monthly Rashifal:
मेष राशि- माह का आरंभ अच्छी सफलताओं के साथ होगा। आय की निरंतर वृद्धि होती रहेगी। गुरु और शनि का गोचर भाग्य उन्नति के अवसर प्रदान करता रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधों में उदासीनता रहेगी। तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में परिवर्तन से कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ेगा फिर भी कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। 21, 22, और 23 तारीख को रहें जरा बचके।
वृषभ राशि- ग्रह गोचर की अनुकूलता भागदौड़ अधिक कराएगा किंतु सफलता की दृष्टि से माह उत्तम रहेगा। मकान वाहन खरीदने का सपना पूर्ण हो सकता है मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग के योग। अपनी योजनाओं को तबतक गोपनीय रखें जब तक उसे पूरा ना कर लें, अन्यथा कार्य बाधा की संभावना रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से जुड़े हुए कार्यों का निपटारा होगा फिर भी गुप्त शत्रुओं तथा षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। माह के मध्य से ग्रह गोचर का परिवर्तन तनाव दूर करेगा। 17, 18 तारीख को रहें जरा बचके।
मिथुन राशि- माह आपके लिए मिलाजुला फल कारक रहेगा। वृहस्पति की शुभदृष्टि के प्रभावस्वरूप परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे किंतु तीसरे सप्ताह से पारिवारिक कलह और तनाव की वृद्धि हो सकती है ऐसे में परिवार में अलगाववाद न पैदा होने दें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, सामान चोरी होने से बचाएं कार्यक्षेत्र में भी उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। 26, 27 तारीख को रहें जरा बचके।
कर्क राशि- माह आपके लिए काफी मिलाजुला फलदायक रहेगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो बेहतर रहेगा किंतु स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। अपने और माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए अति स्वार्थी लोगों से सावधान रहें। झगड़े विवाद के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा और सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करने का भी अनुकूल अवसर। मकान वाहन के भी क्रय का योग। 1 और 2 तारीख को रहे जरा बचके।
सिंह राशि- संपूर्ण माह आपके लिए अच्छी सफलता देगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अति उत्तम अवसर है लाभ उठाएं। केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। चुनाव संबंधी निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं भी प्रादुर्भाव के योग। 4 और 5 तारीख को रहे जरा बचके।