फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virshchik Rashifal 2020 | वृश्चिक राशिफल 2020

Thu, 12 Dec 2019 09:31 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 12 Dec 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
scorpio rashifal 2020 scorpio horoscope prediction 2020
rashifal 2020
वृश्चिक राशिफल 2020 की मदद से आप नए साल की भविष्यवाणी को जान सकेंगे। इस राशिफल में आर्थिक, करियर-व्यापार, पारिवारिक, विवाह और प्रेम जीवन से जुड़ी सटीक भविष्यवाणी दी गई है। तो चलिए पढ़ते हैं वृश्चिक राशिफल 2020
scorpio rashifal 2020 scorpio horoscope prediction 2020
राशि

वृश्चिक राशि और जातकों का स्वभाव
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। राशिचक्र में इसका आठवां स्थान होता है। इस राशि के व्यक्ति का स्वभाव गरम होता है। इनका क्रोध कितना भी क्यों न हो हृदय में दयाभाव रहता है। इर राशि के लोग दूसरों के कामों बेवजह हस्तक्षेप नहीं करते हैं और न ही किसी को अपने कामों में दखलअंदाजी बर्दाश्त करते हैं। इस राशि के व्यक्तियों की इच्छाएं देरी से पूर्ण होती हैं। यदि अचानक खर्च की आवश्यकता पड़ जाए तो इन्हें समय पर धन प्राप्त नहीं करते आत्मविश्वास व आध्यात्मिक श्रद्धा बनी हती है। ऐसे जातक अपनी कला या किसी कार्य में कुशल होते हैं।

scorpio rashifal 2020 scorpio horoscope prediction 2020
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आर्थिक जीवन 2020
साल 2020 में आपको वित्तीय लाभ प्राप्त होंगे। आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होगी। यदि आपने किसी से धन उधार लिया है तो आप इस साल उसे चुका सकते हैं। अगर कोई बड़ा आर्थिक फैसला लें, तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
scorpio rashifal 2020 scorpio horoscope prediction 2020
करियर राशिफल 2020
करियर-व्यापार 2020
नौकरी-पेशा के लिए साल 2020 मिलाजुला रह सकता है। इस दौरान आपका कभी अपने कार्यक्षेत्र में कमजोर पड़ेंगे तो आपका साहस और आत्मविश्वास आपको नया मार्ग दिखाएगा। कुछ मामलों में भाग्य भी आपका साथ देगा। अपने कार्य के परिणाम को लेकर हताश होने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि आपको उससे सीख लेने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
scorpio rashifal 2020 scorpio horoscope prediction 2020
rashifal 2020

पारिवारिक जीवन 2020
वर्ष की शुरुआत में परिजनों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। यदि संतान विवाह योग्य है तो उसके रिश्ते की बात चल सकती है। घर में किसी तरह की अशांति चल रही है तो उसमें वह दूर होगी। आप अपने परिवार के प्रति अपने उत्तरदायित्व को भलिभांति समझेंगे। समाज में आपका और आपके परिवार वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा। अक्टूबर में परिजनों के साथ सुखद समय बिताने का मौक़ा मिलेगा। हालांकि नवंबर में परिवार की जरुरतों पर अधिक धन खर्च हो सकता है। वर्ष के अंतिम माह में आपको अपनी संतान की सेहत पर ध्यान देना होगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed