फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gajkesari Rajyog: 100 साल बाद सावन शिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, ये राशियां होंगी मालामाल

Fri, 18 Jul 2025 07:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 07:07 AM IST
सार

Sawan Shivratri 2025: इस वर्ष 23 जुलाई 2025 को मनाई जाने वाली सावन शिवरात्रि पर एक ऐसा ही शुभ संयोग बन रहा है, जिसे गजकेसरी राजयोग कहा जाता है  जो गुरु (बृहस्पति) और चंद्रमा के विशेष मिलन से बनता है।

विज्ञापन
Sawan Shivratri 2025 to Witness Rare Guru-Chandra Rajyog After 100 Years, Brings Prosperity to These Zodiacs
Gajkesari Rajyog Impact On Zodiac Signs: - फोटो : adobe stock

Gajkesari Rajyog Impact On Zodiac Signs: सावन शिवरात्रि का पर्व इस बार बेहद खास संयोग लेकर आ रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब कोई बड़ा व्रत या पर्व आता है, तो ग्रहों की चाल भी विशेष योगों का निर्माण करती है, जिसका सीधा असर व्यक्ति के जीवन, भाग्य और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। इस वर्ष 23 जुलाई 2025 को मनाई जाने वाली सावन शिवरात्रि पर एक ऐसा ही शुभ संयोग बन रहा है, जिसे गजकेसरी राजयोग कहा जाता है।  


Kark Sankranti: सूर्य ने किया कर्क राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगी तरक्की और सफलता
यह दुर्लभ योग करीब 100 साल बाद सावन शिवरात्रि के दिन बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए भाग्य के दरवाज़े खोल सकता है। इस दिन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा, बल्कि कुछ जातकों को अचानक धन लाभ और मान-सम्मान प्राप्त होने के प्रबल योग बनेंगे। आइए जानते हैं कि कौन-सी राशियां इस शुभ योग से होंगी लाभान्वित और किनके सितारे इस सावन शिवरात्रि पर जगमगाएंगे।
Predictions: मंगल-बुध की युति से इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, करियर में आएंगी चुनौतियां

Sawan Shivratri 2025 to Witness Rare Guru-Chandra Rajyog After 100 Years, Brings Prosperity to These Zodiacs
कोई पुराना फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मज़बूत हो सकती है। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सावन शिवरात्रि पर बनने वाला गजकेसरी राजयोग बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह शुभ योग आपकी राशि के लग्न भाव में बन रहा है, जिससे आपका आत्मविश्वास और आकर्षण दोनों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। समाजसेवा या जनहित से जुड़े कार्य करने वालों की प्रतिष्ठा में इज़ाफा होगा और लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय अनुकूल रहेगा। कोई पुराना फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मज़बूत हो सकती है। आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। वहीं, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें किसी परिचित की मदद से बेहतर जॉब का अवसर मिल सकता है, जिसमें वेतन भी आकर्षक हो सकता है। खासकर मार्केटिंग, बैंकिंग, मीडिया और शिक्षा से जुड़े पेशेवरों को इस समय अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं।

Sawan Shivratri 2025 to Witness Rare Guru-Chandra Rajyog After 100 Years, Brings Prosperity to These Zodiacs
संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद अब सुलझने की संभावना है। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सावन शिवरात्रि पर बनने वाला गजकेसरी राजयोग बेहद शुभ साबित हो सकता है। यह विशेष योग आपकी राशि के लाभ भाव में बन रहा है, जो सीधे तौर पर आपकी आमदनी और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला संकेत देता है। इस समय आपकी आय में वृद्धि हो सकती है और नए इनकम सोर्स खुल सकते हैं। संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद अब सुलझने की संभावना है, जिससे आपको मानसिक राहत मिलेगी। जो निवेश आपने पहले किए थे, वे अब अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। खासकर युवाओं को इस समय आर्थिक तंगी से राहत मिलेगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा। कुल मिलाकर यह समय आपकी आर्थिक प्रगति और स्थिरता के लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Shivratri 2025 to Witness Rare Guru-Chandra Rajyog After 100 Years, Brings Prosperity to These Zodiacs
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग सौभाग्य लेकर आ सकता है। यह शक्तिशाली योग आपकी राशि से नवम भाव यानी भाग्य स्थान में बन रहा है, जिससे भाग्य का साथ मिलने की पूरी संभावना है। इस समय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं और अटके हुए काम तेजी से पूरे हो सकते हैं। व्यवसायियों को व्यापार विस्तार के नए मौके मिलेंगे, जबकि नौकरीपेशा लोगों के लिए भी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। युवा वर्ग की वाणी में प्रभाव और संचार क्षमता में सुधार देखा जा सकता है, जिससे उनके व्यक्तित्व की सराहना होगी। इस दौरान आप किसी धार्मिक आयोजन या मांगलिक कार्य में भी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी इस समय सफलता मिलने के योग हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed