फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saturn Vakri 2024: शनिदेव कुंभ राशि में होंगे वक्री, इन राशि वालों के धन-दौलत में होगी बढ़ोतरी

Mon, 24 Jun 2024 02:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 24 Jun 2024 02:05 PM IST
विज्ञापन
saturn vakri 2024 shani vakri in kumbh positive Impact these zodiac signs
SHANI VAKRI 2024: शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं और इस पूरे साल इसी राशि में रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला

Shani Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का समय-समय पर गोचर, वक्री और मार्गी होना जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव रहता है। ग्रहों के गोचर से कई तरह शुभ या फिर अशुभ योगों का निर्माण होता है। आपको बता दें सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह शनि 30 जून को वक्री होने जा रहे हैं। यहां वक्री होने का मतलब उल्टी चाल से होता है। शनिदेव 30 वर्षों बाद अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहते हुए वक्री होकर चलेंगे। शनि ग्रह सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शनि की वक्री चाल चलने के कारण कुछ राशि के जातकों की किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। कार्यों में सफलता प्राप्ति के अच्छे योग हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां।

saturn vakri 2024 shani vakri in kumbh positive Impact these zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना किसी वरदान से कम नहीं है। आपके लिए शनि का वक्री होना बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा। शनिदेव 30 जून को आपकी राशि से आय और लाभ के स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में आपकी आय में अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। धन के निवेश के मामले में आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है। अगर जिन जातकों का धन कहीं फंसा हुआ है तो उसके वापस मिलने के उम्मीद है। नौकरीपेशा जातकों को करियर में अच्छे-अच्छे मौके हासिल होंगे। 
saturn vakri 2024 shani vakri in kumbh positive Impact these zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए शनि का वक्री होना बहुत अच्छा साबित होगा। शनि आपकी कुंडली के कर्म भाव में वक्री होने जा रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में अच्छा पद हासिल हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में अच्छा फायदा मिलेगा। करियर में आपको नई ऊंचाइयां हासिल होंगी। धन प्राप्ति के नए-नए मौके मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
saturn vakri 2024 shani vakri in kumbh positive Impact these zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
शनिदेव इस समय अपनी ही मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं और आने वाले 30 जून को इसी राशि में वक्री हो रहें हैं। ऐसे में आपके लिए शनि का वक्री होना आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। शनिदेव आपकी राशि से लग्न भाव में वक्री होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि देखने को मिलेगी। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने के प्रबल संकेत हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed