शनिदेव के मंद गति से चलने के कारण इनका प्रभाव धीरे-धीरे और लंबे समय तक रहता है। न्याय और कर्मफलदाता शनि अभी अपनी स्वयं की राशि और मूल त्रिकोण राशि कुंभ में चल रहे हैं। बीते 15 नवंबर 2024 को शनिदेव कुंभ राशि में रहते हुए वक्री से मार्गी हो गए हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का मार्गी और वक्री चाल का विशेष महत्व होता है। किसी ग्रह का वक्री होने का मतलब उल्टी चाल से और ग्रह का माग्री होना सीधी चाल से होता है। आपको बता दें कि शनि 29 मार्च 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे और कुंभ से निकलकर गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे।
शनिदेव चाल बदलकर हुए मार्गी, 29 मार्च तक रहेंगे कुंभ राशि में और इन राशियों पर रहेगी साढ़ेसाती
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 20 Nov 2024 06:47 AM IST
सार
शनि 29 मार्च 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे और कुंभ से निकलकर गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
