Saptahik Rashifal 9 To 15 June 2025: 9 जून से जून माह के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस सप्ताह कई ग्रह युति निर्माण करेंगे, जिससे 12 राशियां प्रभावित होंगी। ज्योतिष गणना के मुताबिक 15 जून 2025 को सूर्य का मिथुन राशि में गोचर होगा, जो एक महत्वपूर्ण ज्योतिष परिवर्तन है। इस राशि में पहले से ही गुरु और बुध मौजूद होंगे। ऐसे में बुध और सूर्य की युति होगी, जो बुधादित्य योग बनाएगी। इसके अलावा शुक्र 13 जून को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वह भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। वहीं इसी दिन देव गुरु भी आर्द्रा नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। ऐसे में ग्रहों के शुभ प्रभाव से इन तीन राशि वालों को पूरे सप्ताह मनचाहा लाभ मिल सकता है। करियर में विशेष फलों की भी प्राप्ति होगी। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
Lucky Rashiyan: इस सप्ताह इन तीन राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता, बन रहा है शुभ योग
Lucky Rashiyan: 15 जून 2025 को सूर्य का मिथुन राशि में गोचर होगा, जो एक महत्वपूर्ण ज्योतिष परिवर्तन है। इस राशि में पहले से ही गुरु और बुध मौजूद होंगे। ऐसे में बुध और सूर्य की युति होगी, जो बुधादित्य योग बनाएगी।
मिथुन राशि
जून का नया सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। इस सप्ताह आपके परिवार में किसी प्रिय व्यक्ति का आगमन होगा। पुरानी बातों को लेकर चल रहा तनाव समाप्त होगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। बिजनेस को लेकर यात्रा करेंगे। यह यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी। करियर में सफलता प्राप्त होगी। आपकी मेहनत और लगन से दैनिक आय में वृद्धि भी होगी। पूरे सप्ताह रिश्तों में सहयोग और प्रेम रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर होगा। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। जीवन में ऐश्वर्य और आनंद का संचार होगा।
Navpancham Yog: 28 जून को बनेगा नवपंचम योग, इन 5 राशियों को व्यापार और नौकरी में मिलेगा बड़ा लाभ
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को इस सप्ताह कई शुभ समाचार मिलेंगे। आपके प्रेम जीवन में चल रही खटास दूर होगी और रिश्तों में मिठास आएगी। खास बात यह है कि आपके भीतर से सभी तरह का डर समाप्त होगा। भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। सामाजिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। फिजूल की चिंता और तनाव से मुक्त रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवाह योग्य जातकों की शादी का बात पक्की हो सकती है। निवेश में लाभ होगा। करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
Mars Transit 2025: मंगल का राशि परिवर्तन, जानिए सिंह राशि के जातकों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?
धनु राशि
धनु राशि के लोगों की रचनात्मक कार्यों और कलात्मक अभिव्यक्तियों में रुचि बढ़ सकती हैं। यह समय आपकी सामाजिक नेटवर्क को ऊर्जा दे रहा है। लव पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे। नौकरी में बदलाव की इच्छा रखने वालों को इस सप्ताह मनचाहा परिणाम मिलेगा। घर से दूर रह रहे लोगों को परिजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। धन लाभ होगा।
Guru Asta 2025: गुरु अस्त होने पर इन तीन राशि वालों को करियर में मिलेगा लाभ, रिश्तें होंगे मधुर
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।