फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Rashiyan: फरवरी के आखिरी सप्ताह में इन चार राशियों का बदल सकता है भाग्य, मिलेंगे मनचाहे परिणाम

Mon, 24 Feb 2025 10:50 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 24 Feb 2025 10:50 AM IST
सार

Weekly Horoscope (24 Feb To 2 March): 24 फरवरी 2025 से फरवरी महीने के आखिर सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है, जो 2 मार्च 2025 तक रहने वाला है। यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए बेहद खास और महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
saptahik lucky rashifal 24 february to 2 march 2025 know Weekly Horoscope in hindi
Weekly Horoscope (24 Feb To 2 March) - फोटो : अमर उजाला

Weekly Horoscope (24 Feb To 2 March): 24 फरवरी 2025 से फरवरी महीने के आखिर सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है, जो 2 मार्च 2025 तक रहने वाला है। यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए बेहद खास और महत्वपूर्ण है। बता दें इस सप्ताह महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा, जिसके प्रभाव से कुछ जातकों पर महादेव की विशेष कृपा बरसेगी। वहीं इस सप्ताह शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेंगे, जिससे मालव्य राजयोग बनेगा और शनिदेव भी शश राजयोग का निर्माण करने वाले है। ऐसे में इस सप्ताह इन चार राशियों को नौकरी, व्यापार और शिक्षा में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं...

saptahik lucky rashifal 24 february to 2 march 2025 know Weekly Horoscope in hindi
फरवरी का आखिरी सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर हो सकती है। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
फरवरी का आखिरी सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर हो सकती है। यह सप्ताह आपके जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। अगर किसी पुरानी बीमारी को लेकर परेशान थे, तो उससे राहत मिलेगी। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस सप्ताह किसी अच्छे मित्र या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से लाभ की योजना पर काम करने का मौका हासिल होगा। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री भी हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

saptahik lucky rashifal 24 february to 2 march 2025 know Weekly Horoscope in hindi
प्रेम संबंध की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल प्रतीत हो रहा है। कोर्ट के मामलों में राहत की संभावना है। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद लाभकारी है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार कर रहे लोगों के धन में वृद्धि के योग है। विदेश यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। यह समय शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए और भी कल्याणकारी है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते है। कार्यस्थल पर किसी सम्मान की प्राप्ति से आपके प्रभाव में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी से रिश्ता और मजबूत होगा। अगर आप किसी वाहन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वह योजना सफल होगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल प्रतीत हो रहा है। कोर्ट के मामलों में राहत की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
saptahik lucky rashifal 24 february to 2 march 2025 know Weekly Horoscope in hindi
तान की प्रगति से आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह कई तरह के बदलाव लेकर आने वाला है। आपको बिजनेस में मुनाफा होने की संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जिससे अच्छा महसूस करेंगे। यदि आप लंबे समय से विदेश जाने की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह संभावनाएं बन सकती है। करियर में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है। संतान की प्रगति से आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। नई संपत्ति की प्राप्ति होगी। बचत की योजनाएं सफल होंगी।

विज्ञापन
saptahik lucky rashifal 24 february to 2 march 2025 know Weekly Horoscope in hindi
वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। आपको लव पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिए यह समय कल्याणकारी है। इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति होने की संभावना है। सेहत सामान्य रहेगी। प्रेम जीवन के रिश्ते पहले से काफी अच्छे होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सिंगल लोगों की मनचाहे व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। आपको लव पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। वहीं इस सप्ताह महादेव की कृपा से आपके रुके हुए महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी आएगी।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed