फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samsaptak Yog 2025: सूर्य-चंद्र ने बनाया समसप्तक राजयोग, इन राशि वालों को व्यापार में मिलेगी खुशखबरी

Wed, 09 Jul 2025 04:15 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 09 Jul 2025 04:15 PM IST
सार

Samsaptak Yog 2025: ग्रहों के राजा सूर्य इस समय मिथुन राशि में मौजूद हैं। वहीं मन के कारक चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में दोनों ग्रह समसप्तक राजयोग बना रहे हैं, जो इन राशि वालों के लिए कल्याणकारी हो सकता है। 

विज्ञापन
Samsaptak Yog in july 2025 impact on zodiac sign know lucky rashifal of it
Samsaptak Yog 2025 - फोटो : adobe stock

Samsaptak Yog 2025: ज्योतिष में मौजूद सभी ग्रह समय-समय पर अन्य ग्रहों से युति निर्माण करते हैं, जिसके प्रभाव से शुभ-अशुभ राजयोग बनते हैं। इन योग के चलते 12 राशियां प्रभावित होती हैं। लेकिन कुछ राशि वालों को विशेष कृपा मिलती हैं। इन राजयोग के प्रभाव से व्यक्ति की सभी समस्याओं का निवारण और अटके काम पूरे होते हैं। इन्हीं में से एक है समसप्तक राजयोग, जिसके बनने पर कुछ राशि के जातकों को करियर, विवाह, निवेश और शिक्षा में उच्च परिणाम मिलते हैं। एक बार फिर इसका निर्माण होने जा रहा है। बता दें, ग्रहों के राजा सूर्य इस समय मिथुन राशि में मौजूद हैं। वहीं मन के कारक चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में दोनों ग्रह समसप्तक राजयोग बना रहे हैं, जो इन राशि वालों के लिए कल्याणकारी हो सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।



Kark Sankranti: कर्क संक्रांति पर बदलेगी ग्रहों की चाल, इन जातकों पर पड़ेगा भारी असर

Samsaptak Yog in july 2025 impact on zodiac sign know lucky rashifal of it
Samsaptak Yog 2025 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
समसप्तक राजयोग से कर्क राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ मजबूत होगी। निवेश से लाभ होने पर कोई वाहन खरीद सकते है। यह समय धन संचय और बचत के लिए भी अनुकूल है। नौकरी के लिए नए मौके आपको मिलेंगे। यह समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा, जिससे मन की बात रखने में सफल होंगे। परिवार में किसी की ओर से शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कमाई के भी कई अच्छे अवसर मिलेंगे।

Shodash Panchak Rajyog: 24 जुलाई से इन राशियों पर शनि देव होंगे मेहरबान, राजयोग में चमकेगा भाग्य

Samsaptak Yog in july 2025 impact on zodiac sign know lucky rashifal of it
Samsaptak Yog 2025 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को कारोबार और नौकरी दोनों में लाभ होगा। समसप्तक राजयोग से आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। कुछ नई योजनाएं लाभकारी साबित होंगी। इस दौरान संगीत के क्षेत्र में काम रहे जातकों को आगे आने के नए अवसर मिलेंगे। ऑनलाइन अगर काम करते हैं, तो वेतन वृद्धि भी संभव है। परिवार का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsaptak Yog in july 2025 impact on zodiac sign know lucky rashifal of it
Samsaptak Yog 2025 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि के लोगों को मानसिक शांति प्राप्त होगी। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का हिस्सा भी बन सकते हैं। तनाव कम होने से सामाजिक जुड़ाव बढ़ेगा। भाग्य आपका साथ देगा, जिससे हर क्षेत्र में सफलता के द्वार खुलेंगे। इस दौरान मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा जिससे आर्थिक रूप से मजबूती आएगी। निवेश के लिए समय शुभ है। व्यापार कर रहे लोगों को आय के नए-नए स्त्रोत मिल सकते हैं। खास बात यह है कि कार्यक्षेत्र में इस दौरान काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 

Surya Gochar: जुलाई में इस राशि के लोगों के प्रेम जीवन को मिलेगा खूबसूरत मोड़, सूर्य करेंगे कर्क राशि में गोचर



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed