मेष राशि
अगस्त-सितंबर के मध्य ग्रह-गोचर की अति अनुकूलता आपके लिए सफलता के नए द्वार खोल देगी। कार्य-व्यापर में अप्रत्याशित उन्नति होगी। रुके हुए कार्य बनेंगे। उच्चाधिकारियों द्वारा कई तरह के सुखद परिणाम पक्ष में आएंगे जो आपको मुस्कुराने पर विवश कर देंगे। मेष राशिफल 2021
Rashifal 2021: मेष से लेकर मीन राशि तक, 2021 में कौन से महीने में चमकेगा आपका भाग्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च-अप्रैल के मध्य राशि स्वामी शुक्र अपनी उच्चराशि मीन में गोचर करेंगे जिनके शुभ प्रभावस्वरूप आपको विलासितापूर्ण वस्तुओं का सुख मिलेगा। मकान-वाहन खरीदने का संकल्प भी पूर्ण हो सकता है। इस अवधि में हर तरफ से मिल रहे सुखद समाचारों के फलस्वरूप आप मुस्कुराने पर विवश हो जाएंगे। वृषभ राशिफल 2021
साल का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे
जुलाई-अगस्त के महीने में ग्रह-गोचर में प्रत्याशित सुधार आएगा जिसके प्रभावस्वरूप आपके प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। मकान-वाहन खरीदने का भी संकल्प पूर्ण हो सकता है। संतान संबंधी चिंता से तो मुक्ति मिलेगी ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी जो आपको मुस्कुराने पर विवश कर देगी। मिथुन राशिफल 2021
साल का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे
अप्रैल-मई के मध्य कार्यव्यापार के क्षेत्र में विषम परिस्थितियों से लड़ते हुए भी आप सफलताओं के शिखर पर पहुंचेंगे। आपके अपने ही लोग मिलती कामयाबी से ईर्ष्या भी करेंगे। इस अवधि के मध्य सामाजिक पद प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी ही नौकरी में पदोन्नति और वेतनमान में अप्रत्याशित वृद्धि आपको मुस्कुराने पर विवश कर देगी। कर्क राशिफल 2021
साल का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे
मई-जून के मध्य राशि स्वामी सूर्य का प्रभाव आपके लिए सर्वाधिक असर कारक रहेगा। इस अवधि के मध्य सरकार में प्रतीक्षित पड़े हुए कार्यों का निपटारा होगा। शीर्ष नेतृत्व से सभी कार्य करवाने में सफल रहेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी, जिसके फलस्वरूप आप मुस्कुराने पर विवश हो जाएंगे। सिंह राशिफल 2021