Mangal Ketu Yuti 2025 Date: मंगल को ग्रहों के सेनापति और भूमिपुत्र का दर्जा प्राप्त है। मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी माने जाते हैं। कुंडली में मंगल से प्रभावित जातक साहसी और पराक्रमी स्वभाव का होता है। इसके साथ ही कुंडली में मंगल की अनुकूलता व्यक्ति को अच्छा खिलाड़ी भी बनाती है। वहीं केतु को छाया ग्रह माना जाता है, जो जब किसी पर क्रोधित होता है तो उसका जीवन पूरी तरह प्रभावित हो सकता है। ये दोनों ग्रह नियमित रूप से राशि परिवर्तन करते हैं और अब 7 जून को मंगल ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहाँ पहले से ही केतु विराजमान हैं। इस वजह से मंगल और केतु की महत्वपूर्ण युति बन रही है, जिसे कुजकेतु राजयोग कहा जाता है।
Weekly Horoscope (16 to 22 June): सिंह समेत इन 2 राशि वालों को मिलेगी आर्थिक तरक्की, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
इस शक्तिशाली योग के बनने से कई राशियों के लिए करियर में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के अच्छे अवसर बनेंगे। साथ ही, सुख-समृद्धि उनके जीवन में बढ़ेगी और उन्हें सफलता के नए रास्ते मिलेंगे। इस शुभ योग से कौन-कौन सी राशियां लाभान्वित होंगी, इसे जानना दिलचस्प होगा।
Guru Nakshatra Gochar: गुरु का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश और अतिचारी गोचर दुनिया में मचाएगा कोहराम
2 of 4
कार्यस्थल पर आपको बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए कुजकेतु राजयोग नौकरी और व्यवसाय में शुभ फल लेकर आएगा। आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा, जिससे समाज में आपकी ओजस्वी वाणी और व्यक्तित्व की खूब प्रशंसा होगी। कार्यस्थल पर आपको बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है और वरिष्ठ लोग आपके काम और व्यवहार से खुश रहेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है।
3 of 4
प्रमोशन और वेतन वृद्धि के अच्छे योग बन रहे हैं।
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों की कुंडली के नवम भाव में मंगल और केतु की युति बन रही है, जिससे कुजकेतु राजयोग का निर्माण होगा। इस योग से आपका करियर बहुत मजबूत होगा, आपका अप्रेजल बेहतर होगा और मेहनत सफल होगी। प्रमोशन और वेतन वृद्धि के अच्छे योग बन रहे हैं। भाग्य आपका पूरा साथ देगा, रोमांटिक लाइफ भी खुशहाल रहेगी और आप अपने पार्टनर के साथ कहीं डेट पर भी जा सकते हैं। साथ ही, खेल-कूद से जुड़ाव भी बढ़ेगा।
4 of 4
पुराने निवेश से अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए मंगल और केतु की युति बहुत शुभ साबित होगी। आपके आर्थिक हालात मजबूत होंगे और आप दोनों हाथों से धन कमाएंगे। पुराने निवेश से अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है। आप अकेले या पार्टनरशिप में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। शुरूआत में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन बाद में इस काम से आपको खूब फायदे होंगे। इसके अलावा, आपको किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनने का भी अवसर मिलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।