Shukra gochar 2025: नवंबर का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान तीन प्रभावशाली राजयोग हंस, मालव्य और बुधादित्य योग एक साथ बनने जा रहे हैं। ये योग गुरु, शुक्र और सूर्य ग्रह की शुभ स्थिति में होने के कारण बनते हैं। जहां गुरु से ज्ञान, सम्मान और आध्यात्मिक उन्नति मिलती है, वहीं शुक्र से भौतिक सुख-सुविधाएं और वैभव प्राप्त होता है। सूर्य से आत्मबल, प्रशासनिक सफलता और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलती है। इन तीनों ग्रहों का शक्तिशाली संयोग कुछ राशियों की किस्मत को नए आयाम दे सकता है।
Budh Asta 2025: बुध होंगे कर्क राशि में अस्त, सिंह समेत इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें
इन दुर्लभ राजयोगों के प्रभाव से कुछ भाग्यशाली राशियों को न सिर्फ अचानक धनलाभ और करियर में प्रगति के संकेत मिलेंगे, बल्कि उन्हें सामाजिक स्तर पर भी सम्मान और पहचान मिलने के योग बन रहे हैं। यह समय उन लोगों के लिए विशेष फायदेमंद रहेगा जो लंबे समय से तरक्की की तलाश में हैं या कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेना चाहते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
Venus Transit Gemini 2025: 26 जुलाई को शुक्र करेंगे मिथुन राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव
2 of 4
लग्न भाव में हंस राजयोग बनने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए तीनों राजयोग हंस, मालव्य और बुधादित्य बहुत ही शुभ फलदायी रह सकते हैं। लग्न भाव में हंस राजयोग बनने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी पर्सनालिटी में एक नया निखार आएगा। वहीं चतुर्थ भाव में मालव्य योग बनने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आप भौतिक सुखों का आनंद ले सकेंगे। इस समय वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का भी योग है। व्यापार में अटकी हुई डील पूरी हो सकती है और कोई पुराना उधार या बकाया पैसा वापस मिलने के भी संकेत हैं। पारिवारिक रिश्तों की बात करें तो माता-पिता और ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उनके सहयोग से भी लाभ मिल सकता है।
3 of 4
कोई बड़ा सौदा या निवेश अच्छा लाभ दिला सकता है।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
नवंबर में बनने वाला मालव्य राजयोग मकर राशि वालों के लिए करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में कई शुभ संकेत ला सकता है। इस दौरान शुक्र ग्रह कर्म भाव में उच्च के होंगे, जिससे काम में उन्नति के योग बनेंगे। साथ ही, सप्तम भाव में हंस राजयोग बनने से नौकरीपेशा लोगों को नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं, जो आगे चलकर प्रमोशन और वेतन वृद्धि का कारण बनेंगी।व्यवसाय कर रहे जातकों के लिए भी यह समय फायदेमंद रहेगा । कोई बड़ा सौदा या निवेश अच्छा लाभ दिला सकता है। साथ ही जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए यह समय विवाह के प्रस्ताव और रिश्तों की शुरुआत के लिहाज से भी शुभ रहने वाला है।
4 of 4
विदेश यात्रा या किसी लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है।
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
नवंबर में बन रहे मालव्य, बुधादित्य और हंस राजयोग कुंभ राशि के जातकों के लिए भाग्य का दरवाजा खोल सकते हैं। इस दौरान नवम भाव में मालव्य राजयोग और छठे भाव में हंस राजयोग बनने से आपको किस्मत का साथ मिलने लगेगा। विदेश यात्रा या किसी लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। साथ ही आपके शत्रु या प्रतियोगी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे, क्योंकि आपकी योजनाएं और निर्णय काफी मजबूत रहेंगे। पुराने निवेश से अचानक धन लाभ संभव है, या फिर किसी ऐसे स्रोत से पैसा मिल सकता है जिसकी आपने अपेक्षा नहीं की थी। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक आयोजन या पारिवारिक मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं, जिससे मानसिक संतोष मिलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।