फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छाया ग्रह राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में 30 जून को गोचर, इन तीन राशियों को होगा अचानक धन लाभ

Fri, 26 Jun 2026 07:24 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 26 Jun 2026 07:24 PM IST
सार

30 जून को राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे जिससे कुछ राशि वालों के लिए आने वाले समय में अच्छा और सुनहरा लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
rahu transit in dhanishtha nakshtra on 30 june impact on 12 zodiac sign
ज्योतिष में राहु को छाया ग्रह माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में राहु ग्रह को पापी और मायावी ग्रह माना जाता है। लेकिन कुंडली में विश्लेषण में राहु ग्रह की विशेष भूमिका होती है। राहु के सूर्य और चंद्रमा को ग्रास कर लेने की वजह से ग्रहण लगता है। राहु दूसरे ग्रहों की तरह एक निश्चित अतंराल पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसके कारण देश-दुनिया के साथ-साथ हर एक जातकों के ऊपर इसका व्यापक प्रभाव पड़ता है। राहु इस समय कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में संचरण कर रहे हैं। वहीं 30 जून को राहु कुंभ राशि में रहते हुए नक्षत्र परिवर्तन करके धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। राहु धनिष्ठा नक्षत्र में दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में रहने के कारण किन-किन राशियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। 
rahu transit in dhanishtha nakshtra on 30 june impact on 12 zodiac sign
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर प्रभाव
राहु के नक्षत्र परिवर्तन का मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आने वाले समय में आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थितियां आने वाले समय में मजबूत रहेगी। नई योजनाओं में आपको कामयाबी मिलेगी। इस दौरान कानूनी मामलों में आपको राहत मिल सकती है। अचानक धन प्राप्ति के अच्छे योग होंगे। लेकिन इस दौरान आपको लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। 
rahu transit in dhanishtha nakshtra on 30 june impact on 12 zodiac sign
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही अच्छा और शुभ साबित हो सकता है। अचानक धन प्राप्ति के मौके मिलेंगे। जिन लोगों ने कहीं किसी तरह के व्यापार या धंधे में शामिल होने के लिए निवेश किया है उनको कुछ अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। पारिवारिक मामलों में आपकी जीत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rahu transit in dhanishtha nakshtra on 30 june impact on 12 zodiac sign
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि पर प्रभाव
धनु राशि वालों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा साबित होगा। आपकी आय में इजाफा और लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा जो लोग व्यापार में हैं उनको नई तरह की योजनाओं में काम करने का अवसर मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। 

Angarak Yog 2026: 30 जून से बनेगा अंगारक योग, दिसंबर तक इन राशि वालों को नौकरी-निवेश में बरतनी होगी सावधानी

Budh Vakri 2026: बुध की उल्टी चाल इन 3 राशियों के लिए पड़ेगी भारी, 29 जून से हो जाएं सावधान

जुलाई में होगा ग्रहों का बड़ा राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों लिए रहेगा मुश्किलों भरा समय


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed