फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगले महीने साल का सबसे बड़ा ग्रह परिवर्तन, किसी की पलटेगी किस्मत, कुछ के बदलेंगे दिन

Mon, 03 Aug 2020 06:18 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 03 Aug 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
Rahu transit 2020 rahu gochar in vrishabh know prediction
राहु गोचर 2020 - फोटो : rohit jha

राहु ग्रह अगले महीने 23 सितंबर को अपनी चाल बदल रहा है। राहु इस दिन मिथुन राशि से वृष राशि में गोचर करेगा और इस राशि में 12 अप्रैल 2022 तक इसी राशि में स्थित रहेगा। राहु की चाल हमेशा उल्टी दिशा में होती है। राहु का राशि परिवर्तन इस साल की सबसे बड़ी ज्योतिषीय घटनाओं में से एक है। अतः इसका प्रभाव भी सभी राशियों पर जबरदस्त तरीके से पड़ेगा। 



ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु एक अशुभ ग्रह है। हालांकि अन्य ग्रहों की तुलना में (केतु को छोड़कर) इसका कोई वास्तविक आकार नहीं है। इसलिए राहु को छाया ग्रह कहा जाता है। स्वभाव के अनुसार, राहु को पापी ग्रह की संज्ञा दी गई है। आमतौर पर कुंडली में राहु का नाम सुनते ही लोगों के मन में भय उत्पन्न हो जाता है। परंतु कोई भी ग्रह शुभ या अशुभ नहीं होता है बल्कि उसका फल शुभ-अशुभ होता है। यदि कुंडली कोई ग्रह मजबूत स्थिति में होता है तो वह शुभ फल देता है। राहु को किसी भी राशि का स्वामित्व प्राप्त नहीं है। 

वहीं जब कमजोर स्थिति में होता है तो उसके फल नकारात्मक मिलते हैं। यहां हम राहु ग्रह की बात कर रहे हैं। राहु को अशुभ फल देने वाला ग्रह माना जाता है। लेकिन यह पूर्ण रूप से सत्य बात नहीं है। राहु कुंडली में शुभ होने पर शुभ फल भी देता है। इसके शुभ फल से व्यक्ति धनवान और राजयोग का सुख भी प्राप्त करता है। आइए जानते हैं सभी राशियों पर राहु के इस गोचर का प्रभाव।

Rahu transit 2020 rahu gochar in vrishabh know prediction
राशि

मेष
आपके लिए राहु का गोचर शुभ परिणामकारी रहेगा। कई क्षेत्रों में आपको शानदार परिणाम मिलने की संभावना है। इसके प्रभाव से आपके साहस में वृद्धि होगी। लेकिन वैवाहिक जीवन में आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। 

Rahu transit 2020 rahu gochar in vrishabh know prediction
राशि

वृष
गोचर के प्रभाव से आपका आर्थिक जीवन प्रभावित होगा। परिवार में भी कलह की स्थिति पैदा हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। इस समय बोलते समय सावधानी बरतें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu transit 2020 rahu gochar in vrishabh know prediction
मिथुन

मिथुन
आपको शारीरिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी सेहत पर ध्यान रखना होगा। आपको निर्णय लेने में कठिनाई होगी। किसी अंजान चीज को लेकर बेचैनी रह सकती है।

विज्ञापन
Rahu transit 2020 rahu gochar in vrishabh know prediction
राशि

कर्क
आपके विदेश यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है। लेकिन आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। लंबी यात्रा पर जाने की संभावना तो बन रही है। लेकिन आपको सावधानी से काम लेने की आवश्यकता होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed