फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Transit 2023: अक्तूबर में राहु बदलेंगे राशि, इन 3 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान

Tue, 25 Apr 2023 11:00 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 25 Apr 2023 11:00 AM IST
विज्ञापन
Rahu Gochar 2023 Effects On Zodiac Signs Know Rahu Gochar Ka Rashi Par Prabhav
rahu gochar 2022 - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष में राहु एक ऐसा ग्रह है जो शनि के बाद सबसे धीमा है। शनि को एक राशि का संचरण करने में ढाई साल लगते हैं, वहीं राहु को डेढ़ साल लगता है इसलिए वैदिक ज्योतिष में शनि राहु का राशि परिवर्तन एक बड़ी घटना मानी जाती है। सबसे मायावी कहे जाने वाले ग्रह राहु 30 अक्टूबर को अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं ऐसे में मेष राशि से जब वो मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो 3 राशियों के जातकों को बेहद सावधान रहना होगा। आइये जानते है कि वो 3 राशियां कौन कौन सी है। 

Rahu Gochar 2023 Effects On Zodiac Signs Know Rahu Gochar Ka Rashi Par Prabhav
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर अब द्वादश भाव से होगा जिसे व्यय भाव भी कहा जाता है। इस भाव में राहु का गोचर आपकी व्यर्थ की यात्रा कराने वाला और आपके खर्चे बढ़ाने वाला होगा। इस समय आपको जितना हो सके धन की बचत करके चलना होगा। इस समय आपको नौकरी बदलने में परेशानी और कार्यस्थल पर शत्रुओं से टकराव देखने को मिल सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि आप इस गोचर के दौरान वाहन चलाने में सावधानी बरतें। अगर कहीं अपने पैसे को निवेश करने की सोच रहे है तो सोच समझकर निर्णय लें। 

Rahu Gochar 2023 Effects On Zodiac Signs Know Rahu Gochar Ka Rashi Par Prabhav
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर अब सप्तम भाव से होगा जिसे पत्नी और साझेदार का घर कहा गया है। इस भाव में राहु अपने शुभ फल प्रकट नहीं करता है ऐसे में आपको वैवाहिक जीवन में तनाव और संकट की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इस समय अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करने की सोच रहे है तो उसे टाल देना ही अच्छा होगा। स्वभाव में एक प्रकार का आलसपन आना आपके लिए ठीक नहीं है। गलत संगत के लोगों से आपकी दोस्ती आपको परेशानी में डाल सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार के कानूनी मुकदमे से दूर ही रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Gochar 2023 Effects On Zodiac Signs Know Rahu Gochar Ka Rashi Par Prabhav
rashi - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर अब चौथे भाव से होगा जिसे माता का घर कहा जाता है। इसी भाव से जातक की मानसिक शक्ति का भी विचार किया जाता है। इस भाव में राहु का गोचर जातक को मानसिक रूप से कष्ट देना का कार्य करता है। इसके अलावा कार्य स्थल पर भी बेहद संघर्ष के बाद सफलता मिलती है। राजनीति से जुड़े जातकों को किसी मुक़दमेबाजी का सामना करना पड़ सकता है। राहु के गोचर से आपकी मां की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है इसलिए उनका ध्यान रखें। इस समय अपनी पत्नी के साथ किसी भी प्रकार की बहसबाजी न करें। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते है उससे आपका मन हल्का रहेगा।
यह भी पढ़ें-

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed