फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 25 April: वृषभ, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए दिन रहेगा उत्तम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 25 Apr 2023 07:18 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 07:18 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 25 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
25 April Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 25 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप व्यवसाय के कामों को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन आपको व्यवसाय के कामों के साथ-साथ अपने घर पर भी ध्यान देना होगा। जीवन साथी से किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आपकी किसी गलती से पर्दा उठने से आप माता-पिता से नाराज रहेंगे। आपका कोई काम आज लटक सकता है, इसलिए अपने कामों पर ध्यान लगाएं।

Aaj Ka Rashifal 25 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने परिजनों से तोल मोल कर बोलें, ये आपके लिए बेहतर रहेगा। माता पिता के आशीर्वाद से आप जीवन साथी के लिए किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 25 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंता ग्रस्त रहने वाला है। आप अपने बिखरे कारोबार को संभालने में लगे रहेंगे जिसके कारण आपको संतान के करियर की चिंता भी हो सकती है। आपको इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामों पर ध्यान लगाएं। आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को यदि किसी काम को लेकर चिंता बनी हुई थी, तो वह भी आज दूर होगी।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 25 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आज आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करूं और किसे बाद में। यदि व्यवसाय संबंधी सलाह लेने की आवश्यकता हो, तो आप अपने भाइयों से ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बहन के विवाह में आ रही बाधा से आपको छुटकारा मिलेगा और आप अपने मित्रों के साथ आज कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं, जिसमें छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed