फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Grahan Yog 2025: राहु-चंद्रमा बनाएंगे ग्रहण योग, इन तीन राशि के लोग रहें सावधान

Thu, 12 Jun 2025 12:23 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 12 Jun 2025 12:23 PM IST
सार

Grahan Yog 2025: राहु 18 मई 2025 को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में रहते हुए वह अन्य ग्रहों से युति भी बना रहे हैं

विज्ञापन
rahu chandrama makes Grahan Yog 2025 these zodiac signs will get problem
rahu chandrama makes Grahan Yog 2025 - फोटो : adobe stock

Rahu Chandrama Makes Grahan Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है और वह कठोर वाणी के कारक है। राहु एक राशि में लगभग 18 महीने तक रहते हैं और उसके बाद ही राशि परिवर्तन करते हैं। हालांकि मई माह में राहु के गोचर का संयोग बना था। दरअसल, राहु 18 मई 2025 को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में रहते हुए वह अन्य ग्रहों से युति भी बना रहे हैं। ऐसे में जल्द राहु और चंद्रमा की युति होने वाली है। ज्योतिषियों के मुताबिक 16 जून 2025 को चंद्रमा कुंभ मे गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ही राहु विराजमान है। ऐसे में राहु-चंद्रमा की युति होगी, जिससे ग्रहण योग का निर्माण होने जा रहा है। ग्रहण योग के प्रभाव से कुछ राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।


Malavya Yoga 2025: जून के अंत में बनेगा मालव्य राजयोग, इन राशि वालों के बनेंगे विवाह के अच्छे योग

rahu chandrama makes Grahan Yog 2025 these zodiac signs will get problem
ग्रहण योग से कर्क राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको सभी कार्यों के प्रति सावधानी बरतनी होगी। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
ग्रहण योग से कर्क राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको सभी कार्यों के प्रति सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान आप किसी की कही सुनी बातों पर बिल्कुल भरोसा ना करें। कार्यक्षेत्र में साथियों से लड़ाई झगड़े भी उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए वाणी की मधुरता को बनाए रखें। धन के लेन देन में सावधानी बरतें। निवेश करने से थोड़ा बचें। हालांकि कार्य को सही तरीके से किया जाए, तो राहत मिल सकती है। परिवार का साथ बना रहेगा। लेकिन आपको किसी की बात बुरी लग सकती हैं।
Shukra Shani Yog: शुक्र-शनि का संगम लाया सौभाग्य, जानिए कौन सी 3 राशियां होंगी सबसे ज्यादा धनवान

rahu chandrama makes Grahan Yog 2025 these zodiac signs will get problem
कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य की समस्या झेलनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन में कुछ पुरानी बातें आपको परेशान करेंगी। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य की समस्या झेलनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन में कुछ पुरानी बातें आपको परेशान करेंगी। इसलिए जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। ग्रहण योग के प्रभाव से व्यापार में कठिनाइयां आएंगी। लेकिन आप धैर्य बनाए रखें।  इस दौरान भाई-बहनों के साथ सुख में कमी देखने को मिल सकती है। उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पैतृक बिजनेस को लेकर सलाह ले सकते हैं। 
Shani Gochar: शनि के मीन राशि में गोचर, कर्क राशि वालों पर साल 2027 तक कैसा रहेगा प्रभाव ?

विज्ञापन
विज्ञापन
rahu chandrama makes Grahan Yog 2025 these zodiac signs will get problem
मीन राशि के लोगों को वाणी-व्यवहार में मधुरता रखनी होगी। चीजों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना होगा। छात्र परीक्षा के अच्छे परिणाम पाने के लिए इंतजार करें। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के लोगों को वाणी-व्यवहार में मधुरता रखनी होगी। चीजों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना होगा। छात्र परीक्षा के अच्छे परिणाम पाने के लिए इंतजार करें। कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी। हालांकि रिश्तों में कुछ समस्याएं आएंगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने से बचें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती है। बिजनेस में पार्टनरशिप करने से बचें। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा।

Shukra Gochar: जून के अंत में शुक्र करेंगे स्वराशि में प्रवेश, जानें किसको मिलेगा लाभ और किसे रहने होगा सतर्क

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed