फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर महालक्ष्मी राजयोग का संयोग, इन राशि वालों की धन-दौलत में होगी वृद्धि

Thu, 17 Jul 2025 12:34 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 17 Jul 2025 12:34 PM IST
सार

Mahalaxmi Rajyog In Hariyali Teej 2025: हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, तरक्की और प्रेम जीवन सुखमय के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इसके अलावा विधि-विधान से शिव पूजन करते हुए दान-दक्षिणा जैसे पुण्य कार्य किए जाते हैं।

विज्ञापन
Mahalaxmi Rajyog In Hariyali Teej 2025 these zodiac singh wil be get benefits
Hariyali Teej 2025 - फोटो : अमर उजाला

Mahalaxmi Rajyog In Hariyali Teej 2025: हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, तरक्की और प्रेम जीवन सुखमय के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इसके अलावा विधि-विधान से शिव पूजन करते हुए दान-दक्षिणा जैसे पुण्य कार्य किए जाते हैं। इस वर्ष 27 जुलाई  2025 को हरियाली तीज है। यह दिन ज्योतिष दृष्टि से भी खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा और मंगल की युति होगी।



आपको बता दें, 26 जुलाई के दिन दोपहर 3 बजकर 51 मिनट पर चंद्र सिंह में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ही ग्रहों के सेनापति मंगल मौजूद हैं। ऐसे में सिंह राशि में मंगल-चंद्र की युति होगी, जो महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण कर रही है। यह योग करीब 54 घंटे तक रहने वाला है जिसका व्यापक प्रभाव 12 राशियों पर पड़ेगा। परंतु कुछ राशि के लोगों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। इन जातकों को रिश्तों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Mahalaxmi Rajyog In Hariyali Teej 2025 these zodiac singh wil be get benefits
Mahalaxmi Rajyog In Hariyali Teej 2025 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए महालक्ष्मी राजयोग बेहद शुभ रहने वाला है। आपको रिश्तों में इसका फायदा देखने को मिलेगा। यदि घर में किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह दूर होगा। आपके अटके काम पूरे होंगे। इस दौरान करियर में विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। चूंकि चंद्रमा मन के कारक है, इसलिए मानसिक शांति का आपको एहसास होगा। जो लोग नौकरी की खोज में हैं, उन्हें नया रोजगार मिलने के अवसर प्रबल होंगे। तनाव में कमी और रोग से मुक्ति मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा।

Mahalaxmi Rajyog In Hariyali Teej 2025 these zodiac singh wil be get benefits
Mahalaxmi Rajyog In Hariyali Teej 2025 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
महालक्ष्मी राजयोग प्रेम जीवन को प्रभावित करेगा। रिश्ते पहले से और मजबूत होंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें बेहतर वेतन वाली नौकरी मिलने की पूरी संभावनाएं हैं। इस दौरान मेहनत और प्रयास से समाज में आपकी छवि बेहतर होगी। व्यापार में अच्छा नाम कमाएंगे, जो मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वालों के हाथ बड़ी सफलता लग सकती है। अधिकारियों से बेहतर तालमेल बनाकर चलना लाभप्रद साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahalaxmi Rajyog In Hariyali Teej 2025 these zodiac singh wil be get benefits
Mahalaxmi Rajyog In Hariyali Teej 2025 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
आपको नौकरी के कई अवसर मिलेंगे। व्यापार में भी अच्छा नाम होगा। विदेश से काम करने की इच्छा रखने वालों को कुछ नया अपडेट मिलेगा। मंगल के प्रभाव से आप निडर बनेंगे और अपनी बात रखने में सफल होंगे। इस दौरान आपको नई डील्स, साझेदारियां या व्यापार विस्तार के बेहतर मौके मिल सकते हैं। करियर में भी तरक्की देखने को मिल सकती है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ और कनिष्ठ कर्मचारियों के बीच तालमेल भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने की योजनाएं फलीभूत होंगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव प्राप्त होने के भी अवसर बनेंगे।

Panchang: क्या होता है पंचांग, इसे कैसे देखा जाता है? जानिए ज्योतिष में इसका महत्व

Shani Vakri 2025: मीन राशि में शनि हुए वक्री, जानें मिथुन राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed