{"_id":"639802a3527f332a6f4006d1","slug":"predictions-2022-surya-shukra-budh-yuti-in-december-months-know-effects-on-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Predictions 2022 : धनु राशि में सूर्य-शुक्र-बुध की युति, इन 3 राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Predictions 2022 : धनु राशि में सूर्य-शुक्र-बुध की युति, इन 3 राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा
Tue, 13 Dec 2022 10:12 AM IST
विनोद शुक्ला
आनंद पाराशर
आनंद पाराशर
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 13 Dec 2022 10:12 AM IST
विज्ञापन
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Sun Venus And Mercury Conjunction 2022 : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की युति बड़ी प्रभावी कही गई है। जब भी दो ग्रह आपस में युति करते हैं तो उसका ना सिर्फ मनुष्य पर बल्कि पृथ्वी पर भी प्रभाव पड़ता है। ऐसी ही 3 ग्रहों की युति साल के अंतिम 15 दिनों में धनु राशि में होगी। 16 दिसम्बर को जैसे ही सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे उनकी वहां पहले से विराजमान बुध और शुक्र से युति होगी। बुध 28 दिसम्बर को वही शुक्र 29 दिसम्बर को मकर में प्रवेश करेंगे यानी कि 16 दिसंबर से 28 दिसंबर तक धनु राशि में सूर्य,बुध और शुक्र की युति बनेगी जो की सभी राशियों को प्रभावित करने वाली होगी। इन 3 ग्रहों की युति से गोचर में लक्ष्मी योग और बुध आदित्य योग का भी निर्माण हो रहा है। इस त्रिग्रही युति से 3 राशियों को जमकर लाभ होगा। आइए जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन-कौन सी हैं।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए यह योग भाग्य स्थान में होगा। धन और पंचम भाव के स्वामी की भाग्य में युति से आपको शेयर बाजार से बढ़िया मुनाफा होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। इस समय कुटुंब के सहयोग से आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते है। इस समय जो जातक प्रेम विवाह के लिए कोशिश कर रहे थे उनके रिश्ते को अब परिवार की मंजूरी मिल सकती है। काफी समय से बैंक में अटका लोन मिल सकता है। आपको नौकरी में तरक्की मिलने के भी योग दिखाई दे रहे है।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि - इस राशि के जातकों के लिए यह योग पंचम स्थान से प्रभावी होगा। इस समय आपको अपने कार्य स्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। आपको चारो ओर से धन लाभ होने के योग दिखाई दे रहे हैं। जो जातक सरकार से जुड़े हुए है उन्हें उच्च पद मिल सकता है। इस समय आपको नया काम शुरू करने के लिए धन प्राप्ति हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलने के योग है। मीडिया,लेखन और सिनेमा जगत से जुड़े जातक इस समय प्रसिद्धि हासिल करेंगे। व्यापारी वर्ग को अच्छा मुनाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि - इस राशि के जातकों के लिए यह त्रिग्रही योग लग्न में ही बनने जा रहा है। भाग्य, दशम और लाभ भाव के स्वामी की लग्न में युति आपको हर तरफ से भाग्य का साथ देने वाली होने वाली है। इस समय आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा के लिए जा सकते है। इस समय आपको अपनी पत्नी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और पत्नी के साथ शानदार समय व्यतीत होगा। जनसंचार से जुड़े जातक इस समय अपनी वाणी के प्रभाव से कार्य सिद्ध करने वाले होंगे। जो अविवाहित जातक है उनका विवाह तय हो सकता है। जो जातक सौंदर्य प्रसाधन के कारोबार से जुड़े है उन्हें अच्छा मुनाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है।