फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जेल नहीं जाएंगे पर संपत्ति बेचकर कर्ज चुकाएंगे विजय माल्या'

Wed, 16 Mar 2016 05:05 PM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री Updated Wed, 16 Mar 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
Prediction About Vijay Malya
व‌िजय माल्‍या

भारत में शराब के बड़े कारोबारी और राज्यसभा सांसद विजय  माल्या पर 17 सरकारी बैंकों का 9,000 करोड़ से अधिक कर्ज बकाया है जिसको लेकर वह अनेक मुकदमों का सामना कर रहे थे। 2 मार्च को माल्या गुपचुप तरीके से लंदन भाग गए। माल्या के लंदन फरार होने के मामले में व‌िपक्ष मोदी सरकार पर उंगली उठा रही है। सवाल उठता है क‌ि व‌िजय माल्य को यह द‌िन क्यों देखना पड़ रहा है। क्या इसके ल‌िए माल्या का रंगीला म‌िजाज ज‌िम्मेदार है या कुछ और भी मामला है।

'जेल नहीं जाएंगे पर संपत्त‌ि बेचकर कर्ज चुकाएंगे व‌िजय माल्या'

Prediction About Vijay Malya
विजय माल्या - फोटो : Reuters

ज्यो‌त‌िषशास्‍त्री सच‌िन मल्होत्रा इस पूरे घटना क्रम का ज्योत‌िषीय दृष्ट‌ि से आंकलन करते हुए बताते हैं क‌ि विजय माल्या का जन्म 18 दिसम्बर 1955 को कर्नाटक के बंटवाल जिले में सुबह 11 बज कर 30 मिनट कर हुआ था। वर्गोत्तम कुम्भ लग्न की इनकी जन्म कुंडली में लाभ के एकादश भाव में शुक्र, बुध और सूर्य बेहद प्रबल राज-योग बना रहे हैं। इस बड़े राजयोग के कारण विजय माल्या को अपने पिता से विरासत में 60 कंपनियों का समूह मिला जिसे उन्होंने आगे चल कर एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में तब्दील कर दिया जिसका मुख्य आधार शराब का व्यवसाय बना।

Prediction About Vijay Malya
व‌िजय माल्‍या

विजय माल्या की कुंडली में शनि और राहु की युति कर्म के दशम भाव में है जिसने उनको भारत में शराब के व्यवसाय का किंग बना दिया। वर्ष 2003 में शुरू हुई शनि की महा दशा ने उनके किंग फिशर ब्रांड की चारों ओर धूम मचा दी। अपनी रंगीन मिज़ाजी के लिए जाने जाने वाले माल्या की कुंडली के सप्तम (काम) भाव में बैठे वक्री गुरु ने उनको भोग-विलास में डुबो दिया। बैंकों से हज़ारों करोड़ का कर्ज़ा ले वह उसे आईपीएल की क्रिकेट टीम खरीदने और फार्मूला वन रेसिंग जैसे महंगे खेलों में लगाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prediction About Vijay Malya
vijay mallya

विजय माल्या की कुंडली में शत्रु (छठे) भाव का स्वामी चन्द्रमा हानि (बाहरवें) भाव में हो कर शनि और मंगल दोनों की दृष्टि से पीड़ित है। यह राजदंड के कारण  धन हानि का प्रबल योग है। इस योग के चलते यह बात तो निसंदेह संभव है की विजय माल्या को बैंकों से लिए धन को वापिस देना होगा चाहे इसके लिए उनको अपनी सम्पतियों को ही क्यों न बेचना पड़े। किन्तु इससे पहले शनि में मंगल की अशुभ विंशोत्तरी दशा में चल रहे माल्या कुछ ऐसे सनसनीखेज खुलासे करेंगे जिससे कई बड़े बैंक अधिकारी, मीडिया कर्मी और नेताओं को शर्मिन्दा होना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Prediction About Vijay Malya
व‌िजय माल्‍या

माल्या की कुंडली में अक्टूबर से राहु की अन्तर्दशा शुरू होगी जिससे वह  विदेश से भारत आने पर विवश हो सकते हैं। मोदी सरकार उनका पासपोर्ट जब्त करने का दबाव बना कर उनको भारत आने और बैंकों से समझोता कर बकाया राशि चुकाने को कह सकती है। विजय माल्या की कुंडली में बंधन योग नहीं है इसलिए  वह सुब्रत रॉय सहारा की तरह जेल  तो नहीं जाएंगे किन्तु शनि में राहु की आने वाली दशा उनको अपनी सम्पतियों को बेच कर्ज चुकाने पर विवश जरूर कर देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed