{"_id":"5da2bd0f8ebc3e017f1e74fa","slug":"october-weekly-rashifal-saptahik-rashifal-weekly-horoscope-from-14-to-20-october","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक राशिफल: जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा यह हफ्ता","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
साप्ताहिक राशिफल: जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा यह हफ्ता
मेष यह सप्ताह दौड़-भाग की स्थिति से युक्त रहेगा। आप भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करेंगे और अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग करेंगे जो आपको हर हल में सफल बनाएगा। इस सप्ताह आय में अनियमितता का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने किसी परिजन के कारण परेशान भी हो सकते है। छात्रों को घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। परिवार में बच्चों की वजह से थोड़ी कटुता बनेगी रहेगा। प्रणय संबंधो में खुशनुमा माहौल रहेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा।
3 of 13
rashi
वृष आपके लिए यह सप्ताह मिलाजुला परिणामदायक रहेगा। व्यापारियों के लिए उन्नति और प्रगति के पूरे आसार बन रहे है। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। कुछ विश्वासपात्र के अविश्वास के कारण परेशान रह सकते हैं। अनियमित आय के कारण आपको आर्थिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग इस समय धर्य न खोएं। थोडा और परिश्रम आपको अच्छी सफलता दिलाएगा। किसी करीबी रिश्तेदार की समस्या आपको व्यथित कर सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में अविश्वास को जगह न दें तो बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा। दमा रोगियों को अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
rashi
मिथुन नए विचार और नई सोच के साथ नए कार्यो का सृजन होगा। व्यापार करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। धनागम के नए स्रोत खुलने के आसार है। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास छात्रों को सफलता दिलाएगा। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों की शिक्षा में प्रगति होगी। इस सप्ताह घर में धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। पारिवारिक सदस्यों का मन किसी अवांछनिए के आगमन से खिन्न रहेगा। प्रेमियों के लिए स्थिति अनुकूल नहीं। स्वास्थ्य सन्दर्भ में बुजुर्गों को जोड़ो के दर्द से आराम मिलने की सम्भावना है।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
कर्क व्यवसाय के लिए यह समय सामान्य है। किन्तु महिलाओं से दूरी बनाकर रखें वरना कोई हानि हो सकती है। अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएं, जिनसे आपके सपने हकीकत का रूप ले सकते हैं। आर्थिक मामलो में सुधार होने की सम्भावना है। आय संतोषजनक रहेगी। पारिवारिक एवं वैवाहिक सन्दर्भ में आपको आपसी सम्बन्धों में तालमेल की कमी महसूस हो सकती है। प्रेम-संबंधों में जल्दबाजी न करें। लम्बी बीमारी से जूझ रहे रोगी शारीरिक समस्या से कुछ हद तक निजात पा सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।