फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्तूबर मासिक राशिफल: पूरे महीने का लेखा- जोखा, क्या कहते हैं सभी राशियों के सितारे

Tue, 01 Oct 2019 08:25 AM IST
Ritu Shukla ऋतु शुक्ला
Updated Tue, 01 Oct 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
october monthly rashifal horoscope 2019
monthly rashifal
अक्तूबर का महीना ज्योतिष नजरिए से बहुत ही खास रहने वाला है। अक्तूबर महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा। आइए जानते हैं सभी राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीने का लेखा-जोखा।


हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)
october monthly rashifal horoscope 2019
राशि

मेष राशिफल    
व्यावसायिक पक्ष

इस महीने आप को साझेदारी क्षेत्रों से कुछ बाधाएं आने के बाद अनुकुल सफलता प्राप्त होगी। गैर- पारम्परिक क्षेत्र इस समय में आपके लाभ बढ़ा सकते हैं। निर्णयों में जल्दबाजी होने के कारण धन हानि के साथ साथ आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। सहयोगी आपकी कार्य का श्रेय प्राप्त करने का प्रयास कर सकते है। मास के मध्य समय में आपको अपनी मेहनत का फल कुछ देर से प्राप्त होना आरम्भ होगा। 
आर्थिक पक्ष    
आर्थिक क्षेत्रों के लिये यह मास आत्मविश्वास, उत्साह व ऊर्जा को बनाए रखने से उत्तम सिद्ध हो सकती है। इस समयावधि में आपके धन में सकारात्मक बदलाव आ सकते है। इस अवधि में लिये गये निर्णयों में भी अधिक बुद्धिमानी का साथ आपके व्ययों को व्यर्थ होने से रोकेगा। धन संचय में अस्थिरता रहेगी। मध्य अवधि में आर्थिक स्थिति को सुदृढ करके के लिये आप उच्चाभिलाषी हो सकते है। 
पारिवारिक पक्ष
इस मास के मध्य की अवधि आपके परिवार के लिये उत्तम रहेगी। इस अवधि में दांपत्य जीवन में सुख -शान्ति के योग बने हुए है। परन्तु इस समय में आपके माता के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की संभावनाएं बन रही है। 
प्रेम सम्बन्ध
इस अवधि में बने नये प्रेम संबन्ध अधिक लम्बे न चलकर आपकी भावनाओं को आहत करके जा सकते है। मध्य अवधि में आपकी सहभागिता विपरीत लिंग विषयों में बढे़गी। मध्य अवधि में आपके प्रेम प्रसंगो के कारण परिवार की सुख -शान्ति में कमी हो सकती है।
स्वास्थ्य
शुरू के समय में स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मध्य भाग में यात्राओं में व्यस्त होने के बाद आप आराम करना चाहेंगे। इस अवधि में आपके परिवार में तनाव होने के कारण मानसिक दबाव बना रहने की संभावनाएं बन रही है। मास अन्त में संतान विषयों से आपके कष्ट बढ़ सकते है। 

october monthly rashifal horoscope 2019
राशि

वृष राशिफल
व्यावसायिक पक्ष

इस मास साझेदारी व्यापार का आरम्भ करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शत्रु पक्ष बली रहेगा। इसके कारण अचानक से आय क्षेत्र में बाधाएं आ सकती है। मास मध्य में भाग-दौड व बुद्धिमानी दोनों का पूर्ण लाभ आपको प्राप्त नहीं हो पायेगा।    
आर्थिक पक्ष
इस माह में आप व्यावसायिक संपत्ति क्रय- विक्रय करने का विचार बना सकते हैं। आमदनी को बढ़ाने के लिए आप योजनाओं का कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें। विदेश से जुड़ी योजनाओं का विस्तार कार्य किया जा सकता है। परन्तु योजनाओं में लोच का भाव बनाये रखें। इससे कार्य निर्बाध गति से पूरा हो सकेगा।     
पारिवारिक पक्ष
इस अवधि में मित्रों का सहयोग प्राप्त करने में आपको खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अवधि के मध्य भाग में आप का अधिकतर समय मित्रों के साथ अपने संबन्धों को सुधारने में लग सकता है। इसके अतिरिक्त इस अवधि में दांपत्य जीवन के विषयों में क्रोध की स्थिति से बचना उचित रहेगा। 
प्रेम सम्बन्ध
इस मास के शुरू में प्रेम प्रसंगों में ध्यान अधिक रहेगा। इस अवधि में आप मित्र साथी से पूर्ण सहयोग कि अपेक्षा रखेंगे। परन्तु मास मध्य में प्रेम विषयों के लिये आप समय कम ही निकाल पाएंगे। 
स्वास्थ्य
मास मध्य की अवधि में आप पेट से संबन्धित रोग आपको परेशान कर सकते हैं। इस समय में आप संतुलित भोजन करें आपके लिये उचित रहेगा। मास के मध्य अवधि में पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
october monthly rashifal horoscope 2019
मिथुन
मिथुन राशिफल
व्यावसायिक पक्ष

व्यावसायिक सफलता के पक्ष से मास के शुरु में कार्यक्षेत्र पर आपकी व्यस्तता पूर्ण रूप से  बनी रहेगी। कार्य की तकनीकों में परिवर्तन किया जा सकता है। आधुनिक पद्वतियों को व्यवसायिक क्षेत्र में प्रयोग करना इस समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरी प्राप्ति या स्थानान्तरण के संदर्भ में  इस समय प्रयास कर सकते है।
आर्थिक पक्ष
इस मास  विदेश योजनाओं से लाभ प्राप्त होने से प्रेरित हो, आप और अधिक जोश के साथ कार्य करने का प्रयास करेंगे। इस अवधि में साझेदारी क्षेत्रों में स्त्रियां आपकी धन हानि का कारण बन सकती है। आमदनी के पक्ष से समय आपके पक्ष में रहेगा। मास मध्य में दिया गया धन वापस लेने में बाधाओं का सामना करना पड सकता है। 
पारिवारिक पक्ष    
इस अवधि में बढे़ हुए पारिवारिक कष्ट आपके दांम्पत्य जीवन के सुख को प्रभावित कर सकते है। आप दोनों के मध्य सौहार्द व स्नेह की कमी रह सकती है। इसके कारण से आप दोनों में शीघ्र ही गलतफहमियां अपनी जगह बना सकती हैं। मास के मध्य भाग में आप दोनों की दूरियों को दूर करने के लिये आपके मित्र आपका  सहयोग कर सकते है। 
प्रेम सम्बन्ध
मास की इस अवधि में आप अपने परिवार की सहमति के विपरीत जाकर आप प्रेमी के साथ विवाह के कदम उठा सकते है। आपके लिये उचित रहेगा कि आप ऐसा कोई भी निर्णय बेहद सोच- समझ कर करें। मास मध्य में आप अपने मित्रों के साथ आप भ्रमण के लिये जा सकते हैं। 
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के पक्ष से मास स्थिति आपके लिये मध्यम स्तर की रहेगी। इस अवधि में आराम में कमी थकावट का कारण बन सकती है। जीवन साथी के स्वभाव में हठ व जिद्ध की स्थिति से भी आपकी चिन्ताओं में बढोत्तरी हो सकती है। इसके अतिरिक्त ह्रदय संबन्धी विषयों का आपको खास ध्यान रखना होगा। 
 
विज्ञापन
october monthly rashifal horoscope 2019
राशि

कर्क राशिफल
व्यावसायिक पक्ष

महीने के शुरू में अनचाहे क्षेत्रों से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। कार्यो को पूरी लगन, तन्मयता के साथ पूरा करने का प्रयास करें। पदोन्नति में बाधाएं आयेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग लेकर चलने से कार्यो में भाग्य का सहयोग मिलना आरम्भ हो जायेगा। मास मध्य में बेवजह जोश दिखाने से बचें। वाणी की कटुता बनते कामों को बिगाड़ सकती है। 
आर्थिक पक्ष    
इसके मास के आरम्भ में जॉब परिवर्तन का विचार त्याग करें। लाभ क्षेत्र में अत्यधिक उतार-चढ़ाव आने के योग बन रहे हैं। जोखिम वाले क्षेत्रों में धन विनियोजन आपकी परेशानियां का कारण बन सकता है। मास मध्य से पूर्व बड़ी योजनाओं के नियोजन का कार्य पूरा कर लें। इसके पश्चात बौद्धिक योग्यता प्रभावित हो सकती है। शत्रु आपकी परेशानियां बढा सकते हैं। 
पारिवारिक पक्ष
इस मास के आरंभ में आप दाम्पत्य जीवन की समस्याओं को सुलझाने मे लग सकते हैं। परिवार के लिये समय कम निकाल पाने के योग बन रहे है। मध्य अवधि में परिवार में किसी नये सदस्य के शामिल होने के योग बन रहे है। इसके अलावा इस समय में कोई शुभ सूचना भी आपको प्राप्त हो सकती है। 
प्रेम सम्बन्ध
प्रेम संबन्धों के लिए विपरीत समय है। प्रेम संबन्धों में बिखराव आ सकता है। पिता से अनबन इन संबन्धों के कष्ट बढ़ा सकती है। कार्यो की अधिकता के कारण प्रेम विषयों के लिये समय कम मिल सकता है।आपका जीवन साथी भी आपकी सफलता और खुशी में अपना योगदान देगा। 
स्वास्थ्य
मास का अन्तिम भाग में आपके स्वास्थ्य के लिहाज से कष्टकारी रहेगा। इस समय में आपका रक्तचाप प्रभावित हो सकता है। आपकी माता के स्वास्थ्य में कमी हो सकती है। अशुद्ध भोजन से बचना इस समय आपके लिये हितकारी रहेगा। कार्य भार अधिक होने से पूरा आराम न मिलने से थकावट वश आप स्वयं को रोगी महसूस करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed