मेष राशि- ग्रह गोचर की अनुकूलता आपके लिए बेहतरीन परिणाम दिलाने वाली सिद्ध होगी। जमीन जायदाद से जुड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो भी समय अनुकूल। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनाए रखें। तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां पैदा कर सकते हैं। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में भी कुछ विलंब होगा। 19 और 20 तारीख को रहें जरा बचके।
वृषभ राशि- आपकी राशि में राहु का प्रवेश हो चुका है इसलिए अपनी ऊर्जाशक्ति और सामर्थ्य का पूर्ण उपयोग करें। अपने ऊपर आलस्य हावी न होने दें। आज का कार्य कल करने की प्रवृत्ति पर विजय पाएं। जहां तक संभव हो झगड़े विवाद से दूर रहें। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता हासिल करने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। नौकरी में उन्नति तथा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के योग। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 3 और 4 तारीख को रहें जरा बचके।
मिथुन राशि- अक्टूबर माह के ग्रह-गोचर आपके लिए मिलेजुले फलकारक सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के जुड़े विभागों से प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अतिकुल रहेगा। नया कार्य-व्यापार आरंभ करना हो तो भी समय अनुकूल है। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना भी शुभ परिणामदायक रहेगा। 23 और 24 तारीख को रहें जरा बचके।
कर्क राशि- ग्रह गोचर की अनुकूलता आपको अदम्य साहसी और पराक्रमी बनाएगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना तो होगी किंतु, अपनी जिद्द एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों में मतभेद न पैदा होने से। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा प्रतियोगिता में बैठने की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाहें तो अवसर अनकूल रहेगा। 26 और 27 तारीख को रहें जरा बचके।
सिंह राशि- संपूर्ण माह आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। नौकरी में पदोन्नति एवं मान-सम्मान की वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग। अपने सौम्य स्वभाव के बल पर विषम हालात को तो सामान्य कर लेंगे किंतु, योजनाओं को तब तक गोपनीय रखें जब तक उसे पूर्ण कर लें। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना हो तो अवसर अच्छा है। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं। 19 और 20 तारीख को रहें जरा बचके।