फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year Prediction 2024: कैसा रहेगा साल 2024 कर्क राशि के जातकों के लिए? पढ़ें नए साल की 10 बड़ी भविष्यवाणी यहा

Tue, 26 Dec 2023 05:45 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 26 Dec 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
New Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Cancer Kark zodiac sign and big prediction in hindi
कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024 - फोटो : अमर उजाला

साल 2023 का यह अंतिम महीना चल रहा है और जल्द ही हम सब नए साल में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में हर किसी को यह जानने की जिज्ञासा होगी कि आने वाला साल उन लोगों के लिए क्या लेकर आएगा। सबके मन में एक सवाल रहेगा कि नया साल उनके जीवन में किस प्रकार के परिणाम लेकर आएगा। कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2023 का राशिफल वह सब कुछ बताएगा जो आपको जानने की जरूरत है। चाहे वो आपके करियर से संबंधित हो या फिर प्रेम जीवन से संबंधित। आपके पारिवारिक जीवन में क्या होगा ,क्या आप 2023 में अपने स्वास्थ्य को बनाए रख पाएंगे, क्या इस साल आपकी इच्छाएं पूरी होंगी? इस लेख में कर्क राशि के जातकों के लिए साल की 10 बड़ी भविष्यवाणी की गई है।

New Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Cancer Kark zodiac sign and big prediction in hindi
कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024

कैसे होते हैं कर्क राशि के जातक
कर्क राशि के जातक संवेदनशील और भावनात्मक होते हैं और अपने घर और परिवार के आराम के साथ बहुत खुश रहते हैं। घरेलू मोर्चे पर शांतिपूर्ण माहौल में ये अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हैं। अपने मूल स्वभाव से पोषित कर्क राशि के जातक एक गहरी मातृ वृत्ति के अधिकारी और सहज और स्वाभाविक ज्ञान से परिपूर्ण होते हैं। ये बड़े परिवारों की चाहत रखते हैं। ये जहां जाते हैं, वहीं अपना आशियाना बनाते हैं। आइए जानते है साल कि 10 बड़ी भविष्यवाणी के बारे में -

New Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Cancer Kark zodiac sign and big prediction in hindi
कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024
  • देव गुरु बृहस्पति इस समय आपके दशम भाव में गोचर कर रहे है और साल की शुरुआत में ही वो आपके दशम भाव में मार्गी हो जाने है। देव गुरु को शुभ ग्रह कहा जाता है और ऐसे में आपके कर्म भाव में उनका मार्गी होना सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। शुरू के 4 महीनों में आप अपने कर्मस्थल पर अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। आपको प्रमोशन का तोहफा प्राप्त हो सकता है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने के लिए चुना जा सकता है। आप नौकरी भी बदल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
New Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Cancer Kark zodiac sign and big prediction in hindi
कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024 - फोटो : amar ujala
  • शनि देव जो कि कर्म प्रधान ग्रह है वह पूरे वर्ष आपके अष्टम भाव में विराजमान रहने वाले हैं। शनि देव अच्छे कर्म के अच्छे और बुरे कर्म के बुरे फल प्रदान करते है लेकिन ये आध्यात्म के भी कारक माने गए है। ऐसे में कर्क राशि के वो जातक जो एकांत में रहकर साधना करने की सोच रहे हैं उनके लिए समय शुभ रहने वाला है। इस समय गूढ़ विद्या और तंत्र-मंत्र को सीखने का अच्छा समय है। शनि आपके सप्तम भाव के भी स्वामी है ऐसे में आपको अपनी पत्नी की सेहत का ध्यान रखना होगा। 
विज्ञापन
New Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Cancer Kark zodiac sign and big prediction in hindi
कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024
  • साल 2024 में 30 जून को जब शनि देव वक्री हो जाएंगे तो आपको आकस्मिक दुर्घटना का शिकार होना पड़ सकता है । शनि देव के गोचर के कारण कोई पुरानी बीमारी दोबारा आपको परेशान कर सकती है ऐसे में आपको सर्तक और सावधान रहना होगा। वक्री शनि आपके कार्य स्थल पर भी कुछ कठिनाई पेश कर सकते है। आप किसी साजिश का शिकार हो सकते है। अगर आप राजनीति में है तो आपके ऊपर कोई बड़ा लांछन लगाने का प्रयास किया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed