New Year Horoscope 2024 Gemini Prediction: ज्योतिष विद्या के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए राशिफल 2024 एक उत्तम वर्ष होने की संभावना है। इस साल आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं हो सकती हैं जो आपके भविष्य के लिए अधिक महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। 2024 आपके लिए एक उत्तेजित करने वाला साल होगा। साल 2024 को लेकर अगर आपके मन में कोई भी उत्सुकता है तो यह लेख आपके लिए है। मिथुन राशि के जातक हाजिर जवाब और फुर्तीले होते हैं। जुड़वा के प्रतीक चिन्ह वाले ये जातक आकर्षक और दोस्ताना होते हैं। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति और चतुराई इन्हें सामाजिक समारोहों और पार्टी के आकर्षण का केंद्र बना देती हैं। ये न केवल अच्छे बातचीत करने वाले होते हैं, बल्कि अच्छे सुनने वाले भी होते हैं। इनके लिए रिश्ते भी बहुत महत्व रखते हैं। जिसके लिए ये अपने व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर जिंदगी के अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से मिलते हैं। जिससे इन्हें नये-नये दोस्त मिल सकें और ये अपने मित्रों का दायरा बढ़ा सकें। इस लेख में मिथुन राशि के जातकों के लिए साल की 10 बड़ी भविष्यवाणी की गई है।
{"_id":"656858d0c92dd9978e023afd","slug":"new-year-horoscope-2024-gemini-prediction-2024-mithun-rashifal-2024-ki-10-badi-bahvishywani-in-hindi-2023-11-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैसा रहेगा साल 2024 मिथुन राशि वालों के लिए? जानें साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
कैसा रहेगा साल 2024 मिथुन राशि वालों के लिए? जानें साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी
Tue, 12 Dec 2023 05:17 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 12 Dec 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
mithun rashifal varshik 2024
- फोटो : अमर उजाला
mithun rashifal varshik 2024
- देव गुरु बृहस्पति साल की शुरुआत से ही आपके लाभ स्थान में गोचर कर रहे हैं। सप्तम और दशम भाव के स्वामी होकर गुरु आपके लाभ स्थान में साल की शुरुआत में ही मार्गी हो जाएंगे। ऐसे में आपको गुरु से जुड़े शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। साल के शुरू के 4 महीने आपको ना सिर्फ अच्छा लाभ होगा बल्कि अलग अलग जगह से आपको आय की प्राप्ति होगी। सोने चांदी के निवेश से आपको अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा और आपके मित्र भी इस समय आपके सहायक सिद्ध होंगे।
mithun rashifal varshik 2024
- फोटो : Istock
- साल 2024 आपके करियर के लिहाज से एक अच्छा वर्ष कहा जा सकता है। ग्रहों की स्थिति यह बता रही है की इस साल आपका करियर अच्छी ग्रोथ करने वाला है। इसके आलावा जो जातक अपना खुद का काम शुरू करने की इच्छा रखते है उनके लिए भी नए रास्ते खुलने की पूरी उम्मीद है। अगर आप अपनी पत्नी के साथ साझेदारी में काम शुरू करना चाहते है तो आपके लिए समय बहुत अच्छा है। व्यापारी वर्ग को भी इस समय अच्छा मुनाफा प्राप्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mithun rashifal varshik 2024
- फोटो : istock
- आपके प्रेम और विवाह के नज़रिये से भी यह साल आपके लिए खुशियाँ लेकर के आ रहा है। ऐसे जातक जिनका विवाह नहीं हो रहा था या विवाह में अड़चन आ रही थी अब उनका विवाह हो जाएगा। इसके अलावा प्रेम विवाह के लिए भी आपके परिवारजनों की सहमति आपको प्राप्त हो सकती है। दूसरी ओर जो विवाहित जातक है उनके जीवन में प्रेम और रोमांस का मज़ा बना रहेगा। आपको अपनी पत्नी से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है जो यादगार होगा।
विज्ञापन
mithun rashifal varshik 2024
- इस साल मई के महीने तक देव गुरु बृहस्पति आपके लाभ स्थान में गोचर करेंगे वही शनि देव आपके भाग्य स्थान में विराजमान होकर लाभ स्थान को दृष्टि लाभ प्रदान कर रहे हैं ,ऐसे में यह योग आपके लिए शुभ रहने वाला है। इससे आपके जीवन की गति और प्रगति दोनों में बढ़ोतरी होगी। इन शुरू के 4 महीनो में सालों से अटका हुआ कोई काम शुरू हो सकता है वहीं परिवार में किसी मांगलिक कार्य या धार्मिक कथा का आयोजन भी आपके द्वारा करवाया जा सकता है।