फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवंबर राशिफल 2018: इस महीने किसके सितारे चमकेंगे और किसको मिलेगी चुनौती, पढ़ें मासिक राशिफल

Thu, 01 Nov 2018 11:51 AM IST
Vikas Shekhawat Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: Vikas Shekhawat Updated Thu, 01 Nov 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
monthly rashifal november 2018 horoscope
rashifal
सभी 12 राशियों के लिए नवंबर का महीना कैसा रहेगा आइए जानते हैं।
monthly rashifal november 2018 horoscope
aries - फोटो : aries

मेष मासिक राशिफल
इस माह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। लाभ के साधनों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। आत्म विश्वास से किए गए प्रयासों से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बनती है। मंगल के मुख्य रूप से कुंभ राशि में होने से स्थिरता और गंभीरता के साथ किया गया कार्य सफल हो सकता है। संबंधियों से संबंध बेहतर होने के साथ-साथ धन अचल संपत्ति प्राप्ति के योग भी अच्छे बनेंगे। धन संचय का मामला अनुकूल हो सकता है। इस माह में कामकाज से संबंधित बाहर की यात्रा लाभप्रद हो सकती है। धन प्राप्ति के दृष्टि से विदेश की यात्रा सफल होने वाली है। इस माह में दांपत्य जीवन भी बेहतर स्थिति में हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होने के साथ-साथ कामकाज के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्ति की उम्मीदें की जा सकती हैं। इस माह में भाग्य आपका अच्छा साथ दे सकता है। यदि आप व्यवसाय कर रहे हैं तो व्यावसायिक दृष्टि से काफी अच्छा और उन्नति दायक हो सकता है। शनि धनु राशि में गोचर कर रहा है जो काम काज से संबंधित भाग्य उन्नति के लिए अच्छा फल दायक हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से स्थिति बेहतर रहने वाली हैं।

monthly rashifal november 2018 horoscope
taurus - फोटो : taurus

वृष मासिक राशिफल
इस माह में कुछ बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होने की संभावना है। संतान सुख में वृद्धि एवं संसाधनों पर खर्च होने से मानसिक अशांति तथा तनावपूर्ण स्थिति हो सकती हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी कुछ धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आत्मविश्वास किए गए कार्यों में रुकावट तथा बाधा उत्पन्न हो सकती हैं। व्यावसायिक दृष्टि से सामान्य रहने वाला है। कोई नए कार्य योजना को विस्तार देना परेशानियों का कारण हो सकता है।। इस माह में जो कुछ कार्य हो रहा उसे सफल बनाने का प्रयास करना बेहतर हो सकता है इस। माह में गाड़ी घर की प्राप्ति के लिए किया गया प्रयास में बाधा उत्पन्न हो सकता है। क्योंकि सूर्य तुला राशि में संचरण कर रहा है जो इस माह के पूर्वार्ध की स्थिति तनावपूर्ण हो सकती हैं। गाड़ी घर के लिए प्रयास इस माह के उत्तरार्ध में सफल हो सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो करियर को लेकर उतार चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। परंतु प्रयास करने से अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। इस माह में आपके उच्च स्तर के अधिकारी से संबंध बेहतर होने से पोजीशन प्राप्त होने की संभावना बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
monthly rashifal november 2018 horoscope
gemini - फोटो : gemini

मिथुन मासिक राशिफल
मासारंभ में संतान संबंधी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ तथा तनावपूर्ण स्थिति से धन लाभ प्राप्त होने के आसार बन सकते हैं। बुद्धि और वाणी अनुकूल हो सकती है। सोच समझ कर किसी भी कार्य को करने से बुद्धि बाणी समय पर कार्य कर सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार होने की संभावना बन रही है। संघर्ष के बावजूद सफलता प्राप्ति में विलंब तथा बाधा उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। आर्थिक एवं परिवारजनों के कारण मन अशांत रह सकता है। सगे-संबंधियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। कर्क राशि में राहु गोचर कर रहा है जो अचल संपत्ति प्राप्ति तथा सगे संबंधियों के साथ संबंध में समस्या उत्पन्न हो सकती है। किसी न किसी कारणवश एक दूसरे के साथ व्यापार संबंध होने में तथा कामकाज को लेकर तनाव पूर्ण हो सकती हैं। इस माह में अपने कामकाज में अपने किसी भी सगे संबंधी का सहयोग न लेने का प्रयास करें। किसी भी तरह का तनाव या धोखा उत्पन्न हो सकता है। यदि आप सर्विस करते हैं तो इस माह में उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके अधिकारी तथा सहकर्मी के साथ मधुर संबंध होने से करियर को लेकर स्थिति अनुकूल हो सकती हैं।

विज्ञापन
monthly rashifal november 2018 horoscope
cancer - फोटो : cancer
कर्क मासिक राशिफल
इस माह के प्रथम सप्ताह में मंगल उच्च राशि का होने से संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद भी धन लाभ प्राप्त होने के साधन बनते रहेंगे। परंतु द्वितीय सप्ताह से स्थितियां सामान्य हो सकती हैं। स्थिरता और गंभीरता के साथ कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। आय से अधिक लाभ हो सकता है। अनावश्यक भाग दौड़ से मानसिक अशांति एवं असंतुष्ट हो सकते हैं। क्रोध अत्याधिक होने से सोची-समझी नीतियों पर बुरा असर पड़ सकता है। समय के अनुसार कार्य करना बेहतर फलदायक हो सकता है। इस माह में पारिवारिक समस्याएं बढ़ने की संभावनाएं हैं। शारीरिक समस्या उत्पन्न होने के कारण समय पर कार्य पूरा होने में बाधा उत्पन्न हो सकता है। अचल संपत्ति के दृष्टि से उन्नति दायक हो सकता है। कुछ नए रिलेशन बनाने से कामकाज के क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। यह स्थिति माह के उत्तरार्द्ध में हो सकता है। पूर्वार्ध की स्थितियां विपरीत हो सकती हैं। इसलिए किसी कार्य को महत्वपूर्ण रूप देने का प्रयास न करें। इस माह में गाड़ी या घर लेने का प्रयास है तो वह सफल हो सकता है। शुक्र स्वयं राशि का गोचर में संचरण कर रहा है जो भौतिक सुख-साधनों के लिए बेहतर हो सकता है। गाड़ी घर इत्यादि की सुख सुविधाएं प्राप्त होने के साथ-साथ मान सम्मान सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed