फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

September Horoscope 2022 : सितंबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल

Thu, 01 Sep 2022 07:00 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 01 Sep 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
monthly horoscope september 2022 september masik rashifal prediction for all zodiac signs
September Monthly Horoscope 2022 : - फोटो : अमर उजाला

September Monthly Horoscope 2022 : अंग्रेजी कैलेंडर का नौवां महीना सितंबर शुरू हो गया है। सितंबर का महीना कुछ लोगों के लिए बेहद ही खास रहने वाला है। सितंबर के महीने में कई राशि के लोगों का भाग्योदय हो सकता है। नौकरी में अच्छी सफलता मिल सकती है। तो वहीं व्यापार में भी अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। सिंतबर महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा जिसमें बुध कन्या राशि में वक्री होंगे, शुक्र सिंह राशि में अस्त होंगे,सूर्य अपनी स्वराशि सिंह से निकलकर कन्या राशि में विराजमान होंगे और माह के अंत में एक बार फिर से शुक्र का गोचर कन्या राशि में होगा। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहने वाला होगा? 

monthly horoscope september 2022 september masik rashifal prediction for all zodiac signs
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष 
मेष राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना मिलाजुला साबित होगा। सितंबर माह की शुरुआत सुखद होगी और इस दौरान आपको घर और बाहर सभी जगह स्वजनों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में मनचाहे लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक संभावनाएं बनेंगी, लेकिन इस दौरान आपके भीतर अहंकार की भावना बलवती हो सकती है। ऐसे में अपनी वाणी और व्यवहार से किसी दूसरे को कष्ट पहुंचाने से बचे। माह के दूसरे सप्ताह में कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहें और दूसरों के भरोसे अपना काम छोड़ने की गलती तो बिल्कुल न करें। इस दौरान कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थकान भरी लेकिन लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान संतान या फिर किसी प्रिय व्यक्ति को लेकर मन चिंतित रहेगा। हालांकि माह के मध्य तक आपकी इस चिंता का समाधान निकल आएगा। जो लोग रोजी-रोजगार या फिर नौकरी में बदलाव की तलाश में थे,उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त होगा,लेकिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें और शुभचिंतकों से सलाह लेकर आगे बढ़ें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को उनके परिश्रम के मुताबिक फल की प्राप्ति होगी। माह के उत्तरार्ध में आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी। इस दौरान अनचाही आपके लिए कुछेक समस्याएं जी का जंजाल बन सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से इस माह आपको बहुत ही संभल कर कोई कदम बढ़ाने की जरूरत रहेगी। याद रखें आपकी बात से ही बात बनेगी और बात से बात बिगड़ेगी। माह के मध्य में लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। इस दौरान कोई आपके प्रेम संबंध में अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में चीजों को सूझबूझ से सुलझाएं और इसके लिए अपने शुभचिंतकों की मदद लें। खट्टी-मीठी तकरार के साथ वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। माह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। हालांकि आपको स्वयं की सेहत का भी विशेष ख्याल रखना होगा। विशेष रूप से खान-पान एवं दिनचर्या सही रखें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा लाल पुष्प चढ़ाकर करें और सुंदरकांड का पाठ करें

monthly horoscope september 2022 september masik rashifal prediction for all zodiac signs
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष
वृष राशि के जातकों के लिए सितंबर महीने की शुरुआत में अपनी सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आप मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने से परेशान हो सकते हैं। इस दौरान घर के किसी सदस्य के साथ हुआ विवाद आपके तनाव का बड़ा कारण बन सकता है। कारोबार में कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। हालांकि यह सभी चीजें दूसरे सप्ताह के अंत तक आपके अनुकूल होती नजर आएंगी। किसी वरिष्ठ की मदद से स्वजनों के साथ संबंध सामान्य होंगे। करिअर और कारोबार में मनचाही प्रगति देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। माह के मध्य में किसी नए प्रोजेक्ट पर जुड़कर काम करने का अवसर मिलेगा। हालांकि आप ऐसा होने के बाावजूद संतुष्ट नहीं होंगे और आप अपने करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए दाएं-बाएं हाथ पैर मारते हुए नजर आएंगे। इस दौरान अनावश्य खर्चों से आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है,जिसके चलते आर्थिक चिंता भी बनी रहेगी। इस दौरान आपको घर और बाहर सभी को मिलाकर काम करने में जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। इस दौरान असमंजस की स्थिति में किसी बड़े निर्णय को लेने से बचें। माह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ एवं लाभप्रद साबित होगा। इस दौरान आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे,तो इस माह बहुत सोच-समझकर ही ऐसा कदम उठाएं, अन्यथा आपको लेने के देने भी पड़ सकती है। वहीं जिन लोगों के पहले से प्रेम संबंध चले आ  रहे हैं उन्हें अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। माह के मध्य में आपके रिश्ते में अविश्वास की खाई गहरी हो सकती है,जिसे पाटने के लिए आपका कोई मित्र मददगार साबित होगा। 

उपाय: प्रतिदिन शक्ति की साधना और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खाने के लिए दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
monthly horoscope september 2022 september masik rashifal prediction for all zodiac signs
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना नए अवसर के साथ नई चुनौतियां लेकर आ रहा है। माह की शुरुआत में आपको रोजी-रोजगार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। इस दौरान यदि आप अपने समय और ऊर्जा का सही प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो आपको मनचाही सफलता हाथ लग सकती है। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। इस दौरान आपको अपने परिजन के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल पर भी जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। माह के दूसरे सप्ताह में विरोधी आपके कार्य में अड़ंगे डाल सकते हैं,लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उन्हें दूर करने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान व्यवसाय में मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। माह के मध्य में आपको अपने काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय और प्रयास करने की जरूरत रहेगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में कामकाज का बोझ ज्यादा रहेगा। घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा थकान भरी और अपेक्षा से कम लाभ देने वाली होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकते हैं। माह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए अनुकूल साबित होगा और इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरें होंगे। इष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा और विभिन्न स्रोतों से धन लाभ भी होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से माह की शुरुआत शुभ साबित होगी और इस दौरान अपने लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन माह के मध्य में कुछ बाधाएं आएंगी जिसके चलते लव पार्टनर से संपर्क नहीं हो पाएगा। इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन में भी कुछ एक परेशानियां आ सकती हैं,जिससे आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। हालांकि माह के उत्तरार्ध तक एक बार फिर आपके प्रेम की गाड़ी पटरी पर आ जाएगी। इस माह आपको हड्डी और पेट से जुड़ी परेशानियों की अनदेखी करने से बचना होगा,अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।

विज्ञापन
monthly horoscope september 2022 september masik rashifal prediction for all zodiac signs
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए सितंबर महीने की शुरुआत थोड़ी चुनौती भरी रह सकती है। माह की शुरुआत में आप पर न सिर्फ घर बल्कि कार्यक्षेत्र से जुड़ी जिम्मेदारियों का बोझ भी बना रहेगा। जिसे पूरा करने में मित्रों या फिर स्वजनों की मदद बामुश्किल ही मिल पाएगी। ऐसे में आपको दूसरों के भरोसे रहने की बजाय खुद ही चीजों को हैंडल करना होगा। सितंबर महीने की शुरुआत में भले ही आपके लिए समस्याएं अधिक रहेंगी लेकिन आप अपनी सूझ-बूझ से उनका हल निकालने में कामयाब होंगे। माह के मध्य तक स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी और आप पाएंगे कि आपका जीवन एक बार फिर पटरी पर आ गया है,लेकिन इस बीच आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा और सभी को मिलाकर काम करना होगा। माह के दूसरे सप्ताह में आपको व्यवसाय में उम्मीद से थोड़ा कम लाभ होगा,हालांकि धीमे-धीमे ही सही लेकिन आपकी प्रगति होगी। सितंबर महीने के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध आपके लिए बेहद अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आपके काम समय से पूरे होंगे और आपके सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को काई बड़ा पद या सम्मान मिल सकता है। इस दौरान सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जो लोग विदेश में करिअर या कारोबार की बाट जोह रहे थे,उनकी मनोकामना पूरी होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंध दृष्टि से सितंबर माह की शुरुआत अच्छी नहीं कही जा सकती है क्योंकि इस दौरान आपको अपने लव पार्टनर से मिलने में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर गलतफहमी भी पैदा हो सकती है। हालांकि लंबे समय तक ऐसी स्थिति नहीं रहेगी और माह के मध्य तक सभी विवाद दूर होंगे और लव पार्टनर के साथ प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। माह के मध्य में जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। यदि छोटी-मोटी दिक्कतों को छोड़ दें तो सेहत सामान्य मानी जाएगी। 
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और रुद्राष्टकं का पाठ करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed