फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monthly Horoscope March 2022: मार्च का महीना आप सभी के लिए कैसा रहेगा और किसके लिए रहेगा भाग्यशाली ? पढ़ें मासिक राशिफल

Tue, 01 Mar 2022 10:08 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 01 Mar 2022 10:08 AM IST
विज्ञापन
monthly horoscope march 2022 masik rashifal march prediction for all zodiac signs
मासिक राशिफल: मार्च का महीना सभी 12 राशियों के लिए क्या लेकर आ रहा है। - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातक मार्च माह में अपनी वाणी और व्यवहार के माध्यम से चीजों को पा भी सकते हैं और खो भी सकते हैं, इसलिए किसी के बहकावे में आकर दूसरों के साथ गलत व्यवहार करने से बचें। भूमि-भवन या फिर कमीशन का कार्य करने वालों को माह की शुरुआत में मनचाहा लाभ मिलेगा। विदेश से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा। माह के दूसरे सप्ताह में किसी मित्र की मदद से आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। सौन्दर्य प्रसाधन से सम्बन्धित व्यापार करने वालों का समय शुभ है। माह के मध्य में युवाओं का अधिकांश समय मौज मस्ती करते बीतेगा। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को अपना करिअर आगे बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। माह के उत्तरार्ध में शासकीय और राजनीतिक कार्यों में कुछेक रुकावटें आ सकती हैं। इस दौरान घरेलू समस्याएं हावी रहेंगी। सेहत की दृष्टि से भी यह समय ठीक नहीं रहेगा। अपनी दिनचर्या सही रखें और खान-पान का विशेष ख्याल रखें। इस दौरान गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और किसी भी बड़ी योजना या व्यापार में सोच-समझकर धन निवेश करें। प्रेम संबंधों की दृष्टि से यह माह सामान्य रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ मौज-मस्ती करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें और मंगलवार के दिन विशेष रूप से हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

monthly horoscope march 2022 masik rashifal march prediction for all zodiac signs
राशि

वृष 
वृष राशि के जातकों को मार्च माह की शुरुआत में करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। इष्ट-मित्रों की मदद से आय के साधन बनेंगे, अप्रत्याशित आय होगी। व्यक्ति विशेष की मदद से आर्थिक लाभ तो होगा ही, साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा में भी बढ़ोत्तरी होगी। कारोबार के सिलसिले में अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती है। यात्राएं शुभ और लाभप्रद साबित होंगी। लंबे समय से पेंडिंग चले आ रहे कार्यों को तेजी से निबटाकर राहत की खुद को हल्का महसूस करेंगे। माह के मध्य कोई अशुभ सूचना आपके मन को बेचैन कर सकती है। इस दौरान पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें और धैर्य और साहस के साथ चुनौतियों का सामना करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट चपेट लगने की आशंका है। इस दौरान पिता के साथ वैचारिक भिन्नता रहेगी। जिसके कारण मानसिक अशान्ति रहेगी। हालांकि माह के उत्तरार्ध तक सारे मतभेद और गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। लव पार्टनर के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी और वह कठिन समय में आपके साथ तन-मन और धन के साथ खड़ा रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा  चिंतित रह सकता है। 

उपाय:  प्रेतिदिन शक्ति की साधना करें और पूजा में ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ मंत्र का जप करें। गरीब बच्चों को मालपुए खिलाएं।

monthly horoscope march 2022 masik rashifal march prediction for all zodiac signs
मिथुन

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए मार्च माह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध का समय अति उत्तम है। महीने की शुरुआत में आपको करिअर कारोबार में अप्रत्याशित प्रगति नजर आएगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर की कृपा बनी रहेगी और जूनियर का पूरा साथ मिलेगा। जिसकी बदौलत आप अपने कार्य को समय से करने में कामयाब होंगे। मन मुताबिक पदोन्नति या फिर स्थानान्तरण भी संभव है। कारोबार के सिलसिले में की गईं यात्राएं आपके लिए शुभ साबित होंगी। धार्मिक गतिविधियों में रूचि बढ़ेगी। संतान पक्ष की तरफ से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। माह के मध्य में आपको सौभाग्य का साथ मिलेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर धन खर्च होगा। इस दौरान परिजनों संग हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह माह अत्यंत ही शुभ है। यदि आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे थे तो संभवता प्रयास करने पर बात बन जाएगी। वहीं पहले से ही प्रेम संबंध से जुड़े लोगों को अपने लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। माह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान अपने विरोधियों से सतर्क रहें।

उपाय : हनुमान जी की प्रतिदिन पूजा एवं सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
monthly horoscope march 2022 masik rashifal march prediction for all zodiac signs
राशि

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना मिलाजुला साबित होने जा रहा है। माह की शुरुआत अपनी वाणी और व्यवहार में पूरी तरह से नियंत्रण रखें, अन्यथा आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। व्यापारिक गतिविधियां मंद रहेंगी। व्यापार के प्रति सचेत रहना चाहिये। सिर्फ कारोबार ही नहीं बल्कि करिअर को लेकर पूरी तरह से सावधान रहें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। किसी भी व्यापार में पार्टनर को रखने से बचें, अन्यथा बाद में आपको परेशनियों का सामना करना पड़ सकता है। आंख मूंदकर किसी पर भरोसा करने की भूल न करें। इस दौरान आपको सट्टा-शेयर आदि से दूर रहना चाहिए, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। माह के मध्य में तमाम तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मबल में वृद्धि होगी तो वहीं माह का उत्तरार्ध आते-आते आपका आर्थिक संकट दूर होगा और भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से मनचाहा लाभ होगा। इस माह प्रेम संबंधों में सावधानी के साथ कदम बढ़ाने की जरूरत है। लव पार्टनर पर हावी होने की बजाय आपको उसकी भावनाओं और जरूरतों को समझना होगा, अन्यथा बने बनाये संबंध टूट सकते हैं। जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

उपाय : प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का प्रतिदिन एक माला जप करें।

विज्ञापन
monthly horoscope march 2022 masik rashifal march prediction for all zodiac signs
राशि

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। माह की शुरुआत में ही आपको इष्ट-मित्रों की मदद से करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। नयी कार्य योजनाएं फलीभूत होंगी। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पठन-पाठन एवं कंसल्टेंसी से जुड़े कार्य करने वालों का समय ठीक रहेगा। सत्ता पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक साबित होंगी। यात्रा के दौरान बने नये संपर्कों को भविष्य में लाभ मिलेगा। माह के मध्य में भले ही आप मन और शरीर से थोड़ा कमजोर नजर आएं, लेकिन यह समय भी आपकी प्रगति के लिए अत्यंत ही अनुकूल साबित होने वाला है। इस दौरान आप घर में कोई मांगलिक कार्य भी संभव है। प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। माता-पिता आपके प्रेम पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन या फिर किसी तीर्थ यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। माह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत और अपनी जेब दोनों का खूब ख्याल रखना होगा। इस दौरान अपनी जेब से ज्यादा धन खर्च करने से बचें, अन्यथा बाद में आपको उधार लेने की नौबत आ सकती है। किसी के बहकावे में आने की बजाय स्वयं के विवेक से कार्य करने पर सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। 

उपाय : प्रतिदिन भगवान सूर्यदेव की साधना और जल देकर पूजा करें। आदित्य हृदय स्तोत्र का प्रतिदिन तीन बार पाठ करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed