फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 01 March 2022: वृष, मिथुन और धनु समेत तीन राशि वालों के लिए महीने का पहला दिन रहेगा अच्छा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 01 Mar 2022 12:05 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 01 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने काफी कामों को भी पूरा करने में सफल रहेंगे और अपने शरीर से आलस्य को दूर भगा देंगे, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए आपका यदि कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें दोनों पक्षों की बात सुनी होगी, तभी किसी निर्णय पर पहुंचना होगा, यदि ऐसा नहीं किया, तो आपको
 खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर भी आज आप अपनी एक अच्छी छवि बना सकते हैं, जिसका बाद में आपको लाभ अवश्य मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने किसी भी सहयोगी पर भरोसा करने से बचना होगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को आज अपने जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है, जो उनके लिए बहुत पसंदीदा होगा और जिसके लिए वह लंबे समय से प्रयासरत थे, उन्हे वह मिल सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी को धन उधार देने से पहले सावधान होना होगा। उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, तभी देना होगा, नहीं तो उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आज आपनी मीठी वाणी से आप लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज प्रेम जीवनजी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे और अपने मन की कुछ समस्याओं को एक दूसरे से साझा करेंगे। सायंकाल के समय आपके घर  कोई परिजन मेल मिलाप करने आ सकता है, जिनके साथ आप छोटे-मोटी पार्टी भी कर सकते हैं। आज आपको अपनी माताजी से कोई उपहार मिल सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति अथवा वेतनवृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन उनके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न होंगे, जो उनकी सफलता को देखकर ना खुश रहेंगे और उन्हें परेशान करने की भी पूरी कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको शिक्षा में मनचाही सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आज आप अपनी बहन के विवाह में आ रही समस्या के लिए अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं, जिसके कारण आपकी उस समस्या का समाधान भी आसानी से होगा, लेकिन आज आपको अपनी संतान के बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर भी अग्रसर हो सकते हैं, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा। राजनीति से जुड़े जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, क्योंकि उनको आज कोई ऐसा बेहतर अवसर मिल सकता है, जिससे उनका करियर और चमकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed