{"_id":"5e0d8fc78ebc3e87d468910e","slug":"monthly-horoscope-january-2020-lucky-and-unlucky-days-according-to-astrology","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैसा रहेगा 2020 का पहला महीना जनवरी, इस दिन जरा बचके","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
कैसा रहेगा 2020 का पहला महीना जनवरी, इस दिन जरा बचके
Fri, 03 Jan 2020 07:12 AM IST
विनोद शुक्ला
पं जयगोविंद शास्त्री
पं जयगोविंद शास्त्री
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 03 Jan 2020 07:12 AM IST
विज्ञापन
राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2020 के पहले महीने में ग्रहों की चाल का सभी राशियों पर क्या असर पड़ेगा। जनवरी में सभी राशियों के लिए महीने के कौन से दिन जरा संभलकर रहना है। आइए जानते हैं राशिनुसार कैसा रहेगा महीना।
rashifal 2020
मेष राशि- आपके लिए नए वर्ष का पहला माह कामयाबियों की दृष्टि से बेहतरीन साबित होगा। आपके साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी उसी के बल पर विषम हालात पर नियंत्रण पा लेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा झगड़े विवाद से बचें। विदेश यात्रा हेतु वीजा का आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। लाभ उठा सकते हैं। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव का योग भी बन रहा है। माह की 20 और 21 तारीख को सावधानी बरतें।
rashifal 2020
वृषभ राशि- ग्रह गोचर में आया परिवर्तन आपके कठिन हालात को सामान्य करता जाएगा। रोजगार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक रहेगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेगा यदि आप सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करना चाह रहे हैं तो परिस्थितियां अनुकूल हैं लाभ दिखाएं संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी शादी विवाह की दिशा में किया जाए प्रयास भी सार्थक रहेगा। माह की 23, 24 तारीख को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
मिथुन राशि- ग्रह गोचर में आया परिवर्तन आपके लिए बेहतरीन लाभ दिलाएगा। आपके द्वारा कोई न कोई ऐसा कार्य अवश्य होगा जिससे आपको प्रसिद्धि मिलेगी। अग्नि विष एवं दवाओं के रिएक्शन से बचें। गुप्त शत्रुओं के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है, इसलिए कार्य क्षेत्र से अपना कार्य निपटाकर सीधे घर आएं। व्यर्थ विवाद में न उलझे, अन्यथा हानिप्रद साबित हो सकता है। माह की 15, 16 तारीख को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
rashifal 2020
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए शिक्षा-प्रतियोगिता की दृष्टि से माह उत्तम रहेगा। यदि आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई में और मन लगाएं ताकि उत्तम अंक आए। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी किंतु, प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता आएगी। कार्य व्यापार की दृष्टि से माह अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। मासार्ध के बाद ग्रहगोचर और अनुकूल हो जाएगा जिससे बिगड़े हुए कार्य भी बन जाएंगे। माह की 27 और 28 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।