फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mithun Rashifal 2020 | मिथुन राशिफल 2020

Thu, 12 Dec 2019 09:33 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 12 Dec 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
mithun Rashifal 2020 gemini horoscope prediction 2020
rashifal 2020 gemini
मिथुन राशिफल 2020 की मदद से आप नए साल की भविष्यवाणी को जान सकेंगे। इस राशिफल में आर्थिक, करियर-व्यापार, पारिवारिक, विवाह और प्रेम जीवन से जुड़ी सटीक भविष्यवाणी दी गई है। तो चलिए पढ़ते हैं मिथुन राशिफल 2020
mithun Rashifal 2020 gemini horoscope prediction 2020
मिथुन

मिथुन राशि और जातकों का स्वभाव
मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है। राशि चक्र में इसका तीसरा स्थान माना जाता है। इस राशि के व्यक्ति शारीरिक रूप से फुर्तीले और हाजिर जवाबी होते हैं। लोग इनकी बौद्धिक क्षमता की प्रशंसा करते हैं। इस राशि वाले धार्मिक और दया भाव रखने वाले होते हैं। अपनी बहुमुखी प्रति के कारण आप भीड़ से अलग नजर आते हैं। आपके अंदर जितना क्रोध रहता है उतना ही संयम होता है। आप लक्ष्य बनाकर कार्य करना पसंद करते हैं। अपने जीवन में नए और अच्छे विचार बनाए रखते हैं। आपके अंदर कार्यों के प्रति उत्साह भी बना रहता है। अनुशासित व निमितता रखना पसंद करते हैं। खानपान का शौक रहता है। मेहनती ईमानदार तथा सहनशील होते हैं। इस राशि के जातक लोगों की भलाई के लिए सदैव आगे रहते हैं किंतु इसका परिणआम इन्हें कमजोर ही प्राप्त होता है।

mithun Rashifal 2020 gemini horoscope prediction 2020
rashifal 2020

आर्थिक जीवन 2020
इस वर्ष आपका आर्थिक जीवन सामान्य रह सकता है। घर के सदस्यों की सेहत पर आपके खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। इस वर्ष आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। साल के मध्य में आपको आर्थिक मदद की आवश्यकता होगी। इस दौरान आपको पिताजी की तरफ से आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है। इस समय आमदनी के नए स्रोत किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की मदद से प्राप्त हो सकते हैं। वाहन के रखरखाव में आपका धन खर्च हो सकता है। साल के अंत में आपके पास धन का प्रवाह बना रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
mithun Rashifal 2020 gemini horoscope prediction 2020
करियर राशिफल 2020 - फोटो : career
करियर-व्यापार 2020
इस साल कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा आपको और भी काबिल बनाएगी। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई में कामयाब होने में सफल होंगे। फरवरी माह में आप किसी के साथ पार्टनरशिप में व्यापार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका मनोबल ऊंचा होगा। अपने ऊंचे मनोबल के कारण आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ पाने में सफल होंगे। अगर कार्य-व्यापार में कोई परेशानी आती है तो आपका परिवार आपके सपोर्ट में खड़ा होगा। कार्य व व्यापार के सिलसिले से छोटी यात्राएं होंगी। अगस्त में आपके व्यापार की गति थोड़ी धीमी रहेगी। लेकिन अच्छी बात ये है कि उसमें सकारात्मकता बनी रहेगी। अक्टूबर में कारोबार में सुधार होगा। वहीं नवंबर में आपको अपने बॉस से डांट पड़ सकती है। इसलिए ऐसी कोई भी गलती न करें जिससे कोई आपके ऊपर सवाल उठाए।
विज्ञापन
mithun Rashifal 2020 gemini horoscope prediction 2020
rashifal 2020

पारिवारिक जीवन 2020
साल के शुरुआती महीनों में परिजनों के बीच सामंजस्य की स्थिति देखने को मिलेगी। घरवालों का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इस वर्ष आप अपने घर पर कोई धार्मिक अनुष्ठान करा सकते हैं। घर पर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर पर भाई-बहनों के बीच प्रेम का भाव बढ़ेगा। आपके सामाजिक जीवन में व्यवस्तता बढ़ सकती है। घर पर सीनियर सिटीजन की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। इस वर्ष आपके ससुराल में किसी तरह का मांगलिक कार्य हो सकता है जिसमें आप हिस्सा लेंगे। आप समाज के कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप घर के छोटे बच्चों का सही मार्गदर्शन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed