फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिषीय संयोग: बुध, शुक्र और राहु ने बनाया त्रिग्रही योग, जानिए आपकी राशि पर इसका कैसा होगा प्रभाव

Mon, 03 May 2021 01:53 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 03 May 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
mercury venus and rahu in taurus what impact on zodiac
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका
असुर गुरु शुक्र 4 मई, मंगलवार को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर अपनी स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं। बृषभ राशि में बुध और राहु पहले से ही विद्यमान हैं। शुक्र के भी प्रवेश कर जाने से तीन ग्रह एक साथ आ जाएंगे जिसके परिणामस्वरूप त्रिग्रही योग का निर्माण होगा जो देश और देश की जनता के लिए अति शुभ रहेगा। वृषभ राशि वालों के लिए ये सर्वाधिक लाभकारी रहेगा, क्योंकि राहु के प्रभाव में और शुभता आ जाएगी। यह भी संभव है कि देश में कोरोना महामारी पर भी धीरे-धीरे नियंत्रण हो जाए, किंतु बुध और शुक्र के अलग हो जाने से स्थिति फिर पहले जैसी हो सकती है। त्रिग्रही योग का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
mercury venus and rahu in taurus what impact on zodiac
राशि
मेष राशि
राशि से धन भाव में बन रहा त्रिग्रही योग आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे और दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन से कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। विलासिता पूर्ण वस्तुओं के सुख की प्राप्ति होगी। 
 
mercury venus and rahu in taurus what impact on zodiac
राशि

वृषभ राशि
राशि में गोचर कर रहे तीन ग्रहों के शुभ प्रभाव के परिणामस्वरूप यह योग आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसलिए जो कार्य आरंभ करेंगे उसी में सफल रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो और भी सफल रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
mercury venus and rahu in taurus what impact on zodiac
मिथुन

मिथुन राशि
राशि से हानि भाव में गोचर कर रहे बुध और राहु के साथ शुक्र के भी आ जाने से इनके अशुभ प्रभाव में कमी आएगी। शुक्र बारहवें भाव में अकेले योगकारक होते हैं जिसके फलस्वरूप विलासिता पूर्ण वस्तुओं तथा घूमने-फिरने पर अधिक खर्च होगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहने के योग।

विज्ञापन
mercury venus and rahu in taurus what impact on zodiac
राशि

कर्क राशि
राशि से लाभ भाव में गोचर कर रहे इन ग्रहों का शुभप्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों  तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed