ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले चंद्रपुत्र बुध 31 मार्च की मध्य रात्रि 12 बजकर 40 मिनट पर कुंभ राशि की यात्रा समाप्त करके बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में ये 16 अप्रैल की रात्रि 8 बजकर 54 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद मंगल की राशि मेष राशि में प्रवेश कर जायेंगे। मीन राशि में ये नीच राशिगत संज्ञक माने गए हैं। ये चंचल भ्रमणशील और मिलनसार ग्रह के रूप में जाने जाते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से बुध जातक को चर्म रोग, पेट संबंधी विकार तथा सर्वाइकल के दर्द से संबंधित समस्याओं से अधिक परेशान कर सकते हैं।
राशि परिवर्तन: बुध का मीन राशि में प्रवेश, जानिए किन-किन राशियों के लिए खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
राशि से बारहवें भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है ऐसे में हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें, भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी तनाव रहेगा। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा।
वृषभ राशि
राशि से लाभस्थान में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा ही रहेगा। आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। व्यापारियों के लिए तो समय अपेक्षाकृत और अच्छा रहेगा। मकान वाहन के क्रय का योग। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल लाभ उठाएं।
मिथुन राशि
राशि से दशम भाव में बुध अप्रत्याशित रूप से कार्यक्षेत्र का विस्तार करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करेंगे तो सफलता की संभावना और बढ़ जाएगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सामाजिक जिम्मेवारी तथा पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
कर्क राशि
राशि से भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी मिला-जुला रहेगा। धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी किंतु कई बार देखा गया है कि ये कार्य फलीभूत होने में विलंब भी करा देते हैं। इसलिए अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से लाभ की उम्मीद। वीजा और नागरिकता के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों अवसर अच्छा है।