फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mercury Transit: बुध का 29 जून से कर्क राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव

Mon, 10 Jun 2024 02:32 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 10 Jun 2024 02:32 PM IST
विज्ञापन
Mercury Transit in Gemini These Lucky Zodiac Signs Benefits More Details
Budh Gochar 2024: बुध का मिथुन राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में बुध एक महत्वपूर्ण ग्रह है। बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध को तर्क शक्ति, मीडिया, लेखक, वकील, व्यापार और गणित का कारक कहा जाता है। बुध ग्रह जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसका सभी मनुष्यों पर असर होता है। बुध ग्रह 29 जून को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यहां वो 19 जुलाई तक रहने वाले हैं। उनके इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर व्यापक असर होगा। आइए जानते हैं कि आपकी राशि पर बुध के इस गोचर का क्या प्रभाव होगा।
Mercury Transit in Gemini These Lucky Zodiac Signs Benefits More Details
- फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं और बुध का गोचर आपके चतुर्थ भाव में ही होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति की मानसिक शक्ति, मां की सेहत और भौतिक सुख सुविधाओं का ज्ञान किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके कर्म स्थान यानी की दशम भाव पर होगी। मेष राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर मिला-जुला रहने वाला है। अगर आप लेखक हैं , प्रकाशक हैं या शिक्षक हैं तो आपके लिए समय अच्छा है। आपको यात्राओं से अच्छा फायदा होगा। हालांकि इस समय आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए समय अच्छा नहीं है। आपकी मानसिक सेहत के लिए भी समय थोड़ा तकलीफ भर रह सकता है। आपके शत्रुओं से आपको पीड़ा हो सकती है। 

Mercury Transit in Gemini These Lucky Zodiac Signs Benefits More Details
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और पंचम भाव के स्वामी होते हैं और अब बुध का गोचर आपके तृतीय भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के साहस, पराक्रम और यात्राओं का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर जा रही है। वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको यात्राओं से अच्छा फायदा होगा। आपका कम्युनिकेशन अच्छा होगा। आपके भाग्य की वृद्धि होगी। अपने पिता और गुरुओं से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने मित्र के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury Transit in Gemini These Lucky Zodiac Signs Benefits More Details
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध प्रथम और चतुर्थ भाव के स्वामी होते हैं और बुध का गोचर आपके द्वितीय भाव में ही होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति की वाणी, कुटुंब और संचित धन का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके अष्टम भाव पर होगी। मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर वाणी के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। इस समय आपकी वाणी अच्छी होगी। आपको अच्छा आर्थिक फायदा भी होगा। आप अपने परिवार के भौतिक सुख सुविधा पर धन खर्च कर सकते हैं। अगर आप पैतृक व्यवसाय करते हैं तो आपको अच्छा सम्मान प्राप्त होगा। समुद्री व्यापार से भी अच्छे धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। 
विज्ञापन
Mercury Transit in Gemini These Lucky Zodiac Signs Benefits More Details
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध तृतीय और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और बुध का गोचर आपके प्रथम भाव में होने जा रहा है। इस भाव से जातक का व्यक्तित्व और उसके सम्मान का ज्ञान किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके सप्तम भाव पर होगी। कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको अपने परिवार में और अपने समाज में अच्छा मान सम्मान प्राप्त होने की संभावना दिखाई दे रही है। अगर काफी समय से आपका विवाह नहीं हो रहा है तो आपके विवाह की संभावना इस समय बन सकती है। इसके अलावा आपको अपने विदेशी संबंधों से भी मुनाफा प्राप्त हो सकता है। आपके भाई बहन इस समय आपका सहयोग करने वाले होंगे और उनके माध्यम से आपका कोई कार्य भी पूरा हो सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed