फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशि परिवर्तन: बुध का मेष राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

Thu, 15 Apr 2021 07:01 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 15 Apr 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
mercury transit in aries effect of all zodiac signs
mercury transit - फोटो : अमर उजाला

ग्रहों में युवराज कहे जानेवाले बुध 16 अप्रैल की रात्रि 8 बजकर 54 मिनट पर अपनी नीचराशि मीन राशि की यात्रा समाप्त करके मंगल की राशि मेष में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 01 मई की सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक विद्यमान रहेंगे उसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मीन से मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही इनका नीच राशिगत गोचर योग समाप्त हो जाएगा। मंगल और बुध परस्पर एक दूसरे की राशि में गोचर करेंगे जिसके परिणामस्वरुप इनके मध्य अन्योन्याश्रित योग का निर्माण होगा, फलस्वरूप दोनों ग्रहों का अशुभ फल कम हो जाएगा। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीचराशि तथा कन्या राशि उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

mercury transit in aries effect of all zodiac signs
राशि

मेष राशि
आपकी राशि में बुध का प्रवेश इसीलिए अच्छा फल प्रदान करने वाला रहेगा क्योंकि, इनका और आपके राशि स्वामी मंगल का परस्पर अन्योन्याश्रित योग बना हुआ है अतः साहस पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता के योग। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा किंतु लेनदेन के मामलों में सावधान रहें। गुप्त शत्रुओं से बचें विवादों से दूर रहें।

mercury transit in aries effect of all zodiac signs
राशि

वृषभ राशि
आपकी राशि से हानिभाव में गोचर करते हुए बुध अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना कर करवाएंगे। ऐसे में आपको झगड़े-विवाद से दूर रहना होगा फिजूलखर्ची से बचना पड़ेगा अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में भी खूब खर्च करेंगे। विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई के लिए प्रयास करना हो तो अवसर अच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mercury transit in aries effect of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन राशि
राशि लाभभाव में गोचर करते हुए बुध आर्थिक रूप से उन्नति तो करेंगे ही आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बनेगा। पारिवारिक सदस्यों से सहयोग मिलेगा। दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी वाणी कुशलता और सौम्यस्वभाव के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। स्वास्थ्य विशेषकर के पेट संबंधी विकार, इंफेक्शन तथा दवाओं के रिएक्शन से बचना पड़ेगा। मित्रों, पड़ोसियों तथा संबंधियों से रिश्ते बिगड़ने न दें।

विज्ञापन
mercury transit in aries effect of all zodiac signs
राशि

कर्क राशि
राशि से कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सर्वथा लाभदायक ही रहेगा। कार्य व्यापार का विस्तार होगा। आय के साधन बढ़ेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत और अनुकूल रहेगा इसलिए कोई भी नया व्यापार आरंभ करना हो तो अवसर का लाभ उठाएं। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनें रहेंगे। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें और आगे पढ़ें। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति का योग।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed