फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Vakri 2022 : कन्या राशि में वक्री बुध किन राशि वालों को दिलाएंगे अपार सफलता,जानिए यहां

Sun, 04 Sep 2022 11:59 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 04 Sep 2022 11:59 AM IST
विज्ञापन
Mercury Retrograde in Virgo 2022 Know Auspicious Zodiac Signs and Budh Vakri Rashi Parivartan in Hindi
Budh Vakri 2022 : बुध के वक्री होने पर जिन जातकों की कुंडली में इसका शुभ प्रभाव पड़ता है उसके जीवन में सुख और समृद्धि आने लगती है। - फोटो : अमर उजाला

Mercury Retrograde in Virgo 2022: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित समयावधि पर अपनी राशि बदलते हैं। राशि बदलने के साथ ग्रह वक्री और मार्गी भी होते रहते हैं। ज्योतिष में सभी ग्रहों में बुध का स्थान बहुत ही खास बताया गया है। बुध का गोचर और वक्री होना विशेष महत्वपूर्ण होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बुध ग्रह सभी ग्रहों में ऐसे एकमात्र ग्रह है जो अपनी वक्री अवस्था यानी उल्टी चाल में भी बहुत ही प्रभावशाली परिणाम देने की क्षमता रखता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वक्री ग्रह के प्रभाव से जातकों की वाणी,स्वभाव और व्यापार में कई तरह के सुनहरे अवसर प्राप्त होते हैं। बुध के वक्री होने पर जिन जातकों की कुंडली में इसका शुभ प्रभाव पड़ता है उसके जीवन में सुख और समृद्धि आने लगती है।



बुध कब होंगे वक्री
वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध 10 सितंबर,शनिवार को सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर अपनी स्वराशि यानी कन्या राशि में वक्री होंगे। बुध ग्रह की ऐसी स्थिति 2 अक्तूबर 2022 तक रहेगी फिर इसके बाद कन्या राशि में फिर से मार्गी हो जाएंगे। मिथुन और कन्या राशि पर बुध ग्रह का अधिपत्य होता है। कन्या राशि में बुध उच्च के परिणाम देते हैं। ऐसे में बुध का कन्या राशि में वक्री होना किसी तरह के वरदान से कम नहीं है।

Mercury Retrograde in Virgo 2022 Know Auspicious Zodiac Signs and Budh Vakri Rashi Parivartan in Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
बुध के वक्री होने से इन राशियों को होगा अच्छा लाभ

मिथुन राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध चौथे भाव में वक्री होंगे। धन लाभ के कई तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। आपकी समाज में अच्छी छवि बनेगी। पैतृक संपत्ति में लाभ होने की अच्छे संकेत हैं। प्रयासों में लगातार आपको सफलताएं मिलेगी। कानूनी मसले हल होंगे।
Mercury Retrograde in Virgo 2022 Know Auspicious Zodiac Signs and Budh Vakri Rashi Parivartan in Hindi
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि- बुध ग्रह आपकी राशि में ही वक्री होंगे ऐसे में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव इसी राशि में होगा। आपके स्वभाव और संचार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अनुकूल फल की प्राप्ति होगी। व्यापार में जुड़े जातकों का मुनाफा मिलने के अच्छा संकेत हैं। आपकी छवि समाज के बीच अच्छी बनती चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury Retrograde in Virgo 2022 Know Auspicious Zodiac Signs and Budh Vakri Rashi Parivartan in Hindi
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि- बुध का वक्री आपकी राशि से एकादश भाव में होगा। इस कारण से आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। आपको तनावों से छुटकारा मिलेगा। लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
Mercury Retrograde in Virgo 2022 Know Auspicious Zodiac Signs and Budh Vakri Rashi Parivartan in Hindi
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि- आपकी राशि में बुध 10वें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। आपकी वाणी में मधुरता आएगी जिसके चलते आपके कई लोगों से अच्छे व्यापारिक संबंध बनेंगे। जिसका लाभ आपको काफी दिनों तक मिलता रहेगा। धन लाभ के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed