फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध हुए अस्त किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

Thu, 06 Aug 2020 12:16 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 06 Aug 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
mercury asta effect on all 12 zodiac sign
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 5 अगस्त की सुबह कर्क राशि में अस्त हो गए हैं।

ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 5 अगस्त की सुबह कर्क राशि में अस्त हो गए हैं। इनका अस्त होना या उदय होना फलित ज्योतिष में बहुत महत्व रखता है क्योंकि, ये बुद्धि एवं व्यापार के प्रमुख ग्रहों में से एक हैं। अतः व्यापार और युवाओं पर इनका सीधा प्रभाव पड़ेगा। मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी बुध, मीन राशि में नीच राशिगत एवं कन्या राशि में उच्चराशि गत संज्ञक हैं। इनके द्वारा निर्मित भद्र योग तथा बुधादित्य योग को सर्वाधिक प्रभावशाली माना गया है। किसी भी ग्रह के अस्त होने का तात्पर्य है उसका तेज हीन हो जाना, प्रभावहीन होना, फलहीन होना। कहने का अर्थ यह है कि वह ग्रह जिस फल को देने वाला होता है उसे पूर्ण रूप से नहीं दे पाता। ग्रहों में वाणी के स्वामी बुध के अस्त होने का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

mercury asta effect on all 12 zodiac sign
राशि

मेष राशि- राशि से चतुर्थ भाव में बुध का अस्त होना आपके लिए कोई अधिक नुकसान देय नहीं रहेगा क्योंकि, इस भाव में उदय बुद्धि बहुत अधिक शुभ फल नहीं दे पाते फिर भी कहीं ना कहीं मानसिक अशांति और थकान का अनुभव करेंगे। कम मेहनत करेंगे फिर भी थकावट लगेगी। कार्य व्यापार जैसा चल रहा था चलता रहेगा। अधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें।

mercury asta effect on all 12 zodiac sign
राशि

वृषभ राशि- राशि से तृतीय पराक्रम भाव में बुध का अस्त होना उत्साह में कमी ला सकता है। अपने ऊपर आलस्य हावी न होने दें। यहां पर विराजमान सूर्य बुध की कमी को पूरा करेंगे इसलिए साहस पराक्रम में वृद्धि रहेगी। स्वभाव में उग्रता आ जाएगी परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। अपनी जिद्द एवं आवेश पर नियंत्रण रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
mercury asta effect on all 12 zodiac sign
मिथुन

मिथुन राशि- राशि से द्वितीय धनभाव में बुध का अस्त होना आपके लिए बहुत शुभ नहीं कहा जाएगा क्योंकि, यहां पर सूर्य का सीधा असर आपके ऊपर पड़ेगा जो पारिवारिक कलह बढ़ा सकता है तथा आर्थिक तंगी भी सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट संबंधी विकार, दवाओं के रिएक्शन और चर्म रोग संबंधी विकारों से बचें। कटु भाषा का प्रयोग न करें।

विज्ञापन
mercury asta effect on all 12 zodiac sign
राशि

कर्क राशि- आपकी राशि में बुध का अस्त होना मिलाजुला फल कारक रहेगा क्योंकि, इस राशि में बुध अपने आप को सहज महसूस नहीं करते। कई बार देखा गया है कि यहाँ नकारात्मक फल देते हैं जिसके परिणामस्वरूप कार्य व्यापार में एकाएक भारी नुकसान भी उठाना है। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed