मंगल ग्रह 25 दिसंबर को अपनी स्वराशि वृश्चिक में गोचर कर रहा है। ज्योतिष कहता है कि किसी भी ग्रह का अपनी स्वराशि में होना उस ग्रह के लिए शुभ होता है। अपनी राशि में ग्रह का उच्च का होता है। वृश्चिक राशि के लोगों को इस दौरान जमकर फायदा होगा। अन्य राशियों पर भी मंगल के गोचर का शुभाशुभ प्रभाव पड़ेगा।
मंगल के गोचर का समय
मंगल 25 दिसंबर की रात्रि 9 बजकर 25 मिनट पर तुला राशि की यात्रा संपन्न करके अपनी राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। जहां पर यह 7 फरवरी 2020 की मध्य रात्रि पश्चात 03 बजकर 48 मिनट तक रहने के बाद धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर भी अनुकूल प्रभाव रहेगा। इनके वृश्चिक राशि के गोचर के समय मेष लग्न में पैदा होने वाले जातक को निर्दोष मांगलिक की संज्ञा दी जाएगी। इनकी लाभ भाव पर दृष्टि के फलस्वरूप आय के एक से अधिक साधन बनेंगे। रुका हुआ धन आएगा किंतु सयंम बनाये रखें और परिवार में कलह पैदा न होने दें।
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
विवाह संबंधित मामले शीघ्रता से हल होंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के किसी भी संस्थान में सर्विस हेतु आवेदन करना चाह रहे हों तो परिस्थितियां अनुकूल हैं। व्यापार आरंभ करना अथवा स्थान परिवर्तन के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा। वृश्चिक राशि के मंगल गोचर के समय बृषभ लग्न में पैदा होने वाले जातक भी निर्दोष मांगलिक माने जाएंगे।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कोर्ट कचहरी के मामलों में तो शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपको शत्रु मर्दी भी बनाएगा। अपने अदम्य साहस के बल पर आप कठिन से कठिन हालात पर नियंत्रण पा लेंगे और आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना भी होगी। इनकी व्यय भावपर दृष्टि के परिणाम स्वरूप आपको यात्राएं अधिक करनी पड़ेगी और दुर्घटना से बचना पड़ेगा अतः वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल करेंगे किंतु प्रेम संबंधी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। यात्रा देशाटन का पूर्ण आनंद मिलेगा। विदेश यात्रा हेतु वीजा आदि का निवेदन करना चाह रहे हों तो परिस्थितियां अनुकूल हैं लाभ उठा सकते हैं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।