फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mars Transit 2022: 26 फरवरी को मंगल का राशि परिवर्तन, इन राशि के लोगों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

Wed, 23 Feb 2022 08:18 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 23 Feb 2022 08:18 AM IST
विज्ञापन
mars transit in capricorn mangal gochar 2022 mars will enter makar rashi impact for all zodiac sign
Mars transit 2022: महान ग्रह पृथ्वीपुत्र मंगल 26 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

Mars Transit In Capricorn 2022: महान ग्रह पृथ्वीपुत्र मंगल 26 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 7 अप्रैल तक गोचर करेंगे उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके मकर राशि में प्रवेश का पृथ्वी वासियों पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है क्योंकि यह इनकी उच्चराशि है। कई राशि वाले जातकों के लिए तो ये रूचक योग का निर्माण भी करेंगे। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीचराशिगत संज्ञक तथा मकर राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

mars transit in capricorn mangal gochar 2022 mars will enter makar rashi impact for all zodiac sign
राशि
मेष राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए प्रभावशाली मंगल आपके जीवन में कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएंगे। मान सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा की वृद्धि तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
mars transit in capricorn mangal gochar 2022 mars will enter makar rashi impact for all zodiac sign
राशि
वृषभ राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए उच्च राशिगत मंगल भाग्य वृद्धि तो करेंगे ही धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। साहस पराक्रम की वृद्धि होगी। अपने अदम्य साहस और ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
mars transit in capricorn mangal gochar 2022 mars will enter makar rashi impact for all zodiac sign
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह का अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। स्वास्थ्य के प्रति अधिक चिंतनशील रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। उतार-चढ़ाव के बावजूद जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें।
विज्ञापन
mars transit in capricorn mangal gochar 2022 mars will enter makar rashi impact for all zodiac sign
राशि
कर्क राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। लिए गए निर्णयों की सराहना भी होगी किंतु दांपत्य जीवन में कटुता ना आने दें। ससुराल पक्ष से भी रिश्तों को सहेज कर रखें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभाग में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के नए टेंडर का भी आवेदन करना चाह रहे हों तो भी मंगल का प्रभाव अनुकूल रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed