{"_id":"671a7cc807ab97ade20b7554","slug":"mars-and-rahu-made-navpancham-rajyog-imapct-on-these-zodiac-sign-2024-10-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navpancham Rajyog : राहु और मंगल से बना नवपंचम राजयोग, इन राशि वालों को होगा अच्छा लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Navpancham Rajyog : राहु और मंगल से बना नवपंचम राजयोग, इन राशि वालों को होगा अच्छा लाभ
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के गोचर करने से कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। जब एक या एक से ज्यादा ग्रह किसी एक राशि में ही गोचर करते हैं तो ग्रहों की युति के कारण कई तरह के योग बनते हैं। कुछ ऐसा ही योग इस समय बना हुआ है। आपको बता हैं कि मंगल 20 अक्तूबर से अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष में मंगल ग्रह को सभी ग्रहों में सेनापति का दर्जा हासिल हैं। मंगल युद्ध, उन्माद, सेना, साहस और पराक्रम के कारक हैं। जब-जब मंगल का राशि परिवर्तन होता है तो इसका व्यापक असर देश-दुनिया और जातकों के जीवन पर पड़ता है।
मंगल के कर्क राशि में प्रवेश करने से राहु के साथ नवपंचम नाम का राजयोग बन गया है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कुंडली में पंचम भाव का स्वामी नवम भाव में और नवम भाव का स्वामी पंचम में हो तो नवपंचम राजयोग का निर्माण होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम राजयोग को बहुत ही शुभ और शक्तिशाली माना जाता है। आपको बता दें कि मंगल का कर्क राशि में प्रवेश करने से और मीन राशि में पहले से मौजूद राहु संग नवपंचम राजयोग बना हुआ है। ऐसे में एक दूसरे से पाचवें और नौवें भाव में होने से कुछ राशि के जातकों को अच्छा फायदा मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं मंगल- राहु से बना नवपंचम राजयोग किन-किन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
2 of 4
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। राहु के बलि होने से कन्या राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। मंगल लाभ भाव और राहु छठे भाव में मौजूद हैं ऐसे में नवपंचम राजयोग कन्या राशि के लोगों को खूब लाभ दिलाने में सहायक होगा। आपके जो कार्य अधूरे थे वह अब पूरे होंगे। अब परेशानियों से जल्द छुटकारा मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनके नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अचानक से धन लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में अच्छी परिस्थितियों का लाभ आपको मिलेगा। व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा होगा।
3 of 4
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
नवपंचम राजयोग बनने से लंबे समय बाद आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल बारहवें भाव में और राहु आठवें भाव में मौजूद हैं। ऐसे में आपके जीवन में कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। कार्य में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। अचानक से कोई बड़ा लाभ आपको मिल सकता है। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। अब परेशानियों का अंत होगा और भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। जो लोग अपने काम-धंधे और नौकरी के सिलसिले में विदेश जाना चाहते हैं उनका अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। करियर में अच्छा मुकाम हासिल हो सकता है और पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। जिन जातकों के विवाह में देरी हो रही थी वह अब समाप्त होगी। जो जातक जमीन-जायदाद से जुड़े हैं उनको इसमें अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए मंगल का अपनी नीच राशि में आना और वहां से राहु संग नवपंचम राजयोग का निर्माण करना बहुत ही लाभकारी साबित होगा। मंगल और राहु से बना नवपंचम राजयोग आपके पराक्रम भाव में और केंद्र भाव में विराजमान है। आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव रहेगा। आर्थिक स्थितियां आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगी। कामकाज में तालमेल अच्छा रहेगा। नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ की अच्छी संभावना है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और अवसरों में वृद्धि होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।