फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष गणना (01 से 31 मार्च) : मेष से लेकर मीन राशि तक, मार्च के महीने में ढाई दिन रहें जरा बचके...

Sun, 28 Feb 2021 01:42 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 28 Feb 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
march monthly horoscope 2021 march monthly rashifal impact on all rashi
मासिक राशिफल 2021 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि-


संपूर्ण माह आपके लिए काफी मिलाजुला फलकारक रहेगा। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो पूर्ण सफल रहेंगे। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा, बाईं आँख का ध्यान रखें। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में भी कहीं न कहीं परेशान करेंगे इसलिए ऐसे मामलों को बाहर ही सुलझाने की कोशिश करें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए भी माह अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। 5 और 6 तारीख को रहें जरा बचके।

march monthly horoscope 2021 march monthly rashifal impact on all rashi
राशि

वृषभ राशि-
आरंभिक ग्रह-गोचर कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाले सिद्ध होंगे। आपकी राशि पर गोचर कर रहे मंगल और राहु कार्य बाधा तो देंगे ही स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेंगे। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। दुर्घटना से बचें। कार्य व्यापार की दृष्टि से समय अति अनुकूल रहेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी माह अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। 19 और 20 तारीख को रहें जरा बचके।

march monthly horoscope 2021 march monthly rashifal impact on all rashi
मिथुन

मिथुन राशि-
संपूर्ण माह कई तरह का उतार-चढ़ाव लाएगा। अत्यधिक भागदौड़ की अधिकता रहेगी। मित्रों एवं संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। झगड़े विभाग से दूर ही रहें। दुर्घटना से बचें, विवादित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। मार्च के तृतीय सप्ताह से ग्रह गोचर में सुधार होगा जो आपकी परेशानियों में कमी लाएगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। जो लोग आप को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। 9 और 10 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
विज्ञापन
march monthly horoscope 2021 march monthly rashifal impact on all rashi
राशि

कर्क राशि-
माह आपके लिए अच्छी सफलता दिलाने वाला रहेगा। व्यापारियों को लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। तीसरे सप्ताह में नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो समय और बेहतर है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए अति अनुकूल है इसलिए पढ़ाई में खूब मेहनत करें परिणाम अच्छा आएगा। विदेशी कंपनी में नौकरी या नागरिकता के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा। 12 और 13 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
march monthly horoscope 2021 march monthly rashifal impact on all rashi
राशि

सिंह राशि-
माह का आरंभ शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब करेगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का भी समापन होगा। गुप्त शत्रुओं से बचें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा धन हानि की संभावना अधिक रहेगी। राजनीतिज्ञों एवं अधिकारियों से मधुर संबंध रहेंगे। 5 और 6 तारीख को रहें जरा बचके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed