फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु- सूर्य और मंगल का बना अनोखा संयोग, इन राशि वालों क होगा भाग्योदय, खुलेगा किस्मत का ताला

Tue, 27 Aug 2024 12:51 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 27 Aug 2024 12:51 PM IST
विज्ञापन
mangal gochar 2024 mars in mithun also combination with sun and jupiter
mars transit 2024 - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष में ग्रहों की चाल का विशेष प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर जरूर पड़ता है। ग्रहों के गोचर करने से व्यक्तियों के  ऊपर शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का प्रभाव पड़ता है। सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशि बदलते हैं। ग्रहों के राशि बदलने से कुछ अन्य ग्रहों के साथ युति भी बनती है। आपको बता दें कि 26 अगस्त को ग्रहों के सेनापति मंगल ने राशि बदली है। मंगल वृषभ राशि की यात्रा को विराम देते हुए अब मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में मौजूद हैं और गुर भी शुक्र की राशि वृषभ में हैं। इस तरह से 26 अगस्त से लेकर 15 सितंबर के दौरान गुरु, सूर्य और मंगल का अद्भुत संयोग बनेगा। इसके अलावा मंगल और गुरु दोनों ही अपने ही नक्षत्र में विराजमान हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य, मंगल और गुरु का गोचर किन-किन राशियों के भाग्य में बदलाव ला सकता है। 

mangal gochar 2024 mars in mithun also combination with sun and jupiter
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन बहुत ही मंगलकारी साबित होगा। सूर्य पंचम भाव में, जहां पर सूर्य की पूर्ण द्दष्टि शनि के ऊपर पड़ रही है। गुरु तीसरे भाव यानी पराक्रम भाव में विराजमान हैं। ऐसे में गुरु, सूर्य और मंगल की आपस में मित्रता के चलते मेष राशि के जातकों को बहुत अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। मेष राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल होंगी। आर्थिक स्थिति में इजाफा देखने को मिलेगा। अधूरे काम जल्द ही पूरे होंगे। करियर-कारोबार में लाभ और तरक्की मिल सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। 
mangal gochar 2024 mars in mithun also combination with sun and jupiter
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक सूर्य, गुरु और मंगल के संयोजन से मकर राशि के जातकों को अच्छा धन लाभ और अच्छी सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाले कुछ दिन शुभ साबित होंगे। समाज में अच्छा खासा मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शिक्षा में भी अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं उनके लिए अवसरों में वृद्धि हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mangal gochar 2024 mars in mithun also combination with sun and jupiter
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल, सूर्य और गुरू का संयोजन काफी लाभप्रद साबित हो सकता है। तुला राशि के जातकों के लिए मंगल भाग्य भाव में यानी कुंडली के 9वें भाव में, गुरु अष्टम भाव में और सूर्य एकादश भाव यानी लाभ में होंगे। जिस कारण से तुला राशि के जातक अच्छी कमाई और अच्छे भाग्य का साथ मिलेगा। जिन जातकों के पिछले दिनों से दांपत्य जीवन में परेशानियां आ रही थी वह अब समाप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी-कारोबार में उन्नति के योग बन रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed