Mangal Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति और योद्धा माना गया है। मंगल रक्त का कारक है और किसी भी व्यक्ति के साहस और पराक्रम को प्रदर्शित करता है। 1 जुलाई को रात में मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में मंगल 1 जुलाई से 17 अगस्त तक रहेंगे। सूर्य की राशि में जब मंगल प्रवेश करेंगे तो इसके प्रभाव से तीन राशि के जातकों को बहुत ही अच्छा मुनाफा और फायदा होने वाला है तो आइए जानते हैं कि वह 3 राशियां कौन-कौन सी हैं।
Mangal Gochar 2023: अब 9 ग्रहों में सेनापति मंगल का बड़ा राशि परिवर्तन, 3 राशियां चढ़ेंगी कामयाबी की सीढ़ियां
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल एकादश और छठे भाव के स्वामी होते हैं। मंगल अब एक जुलाई से आपके तीसरे भाव में गोचर करेंगे जोकि साहस और पराक्रम का भाव है। मंगल की चौथी दृष्टि आपके छठे भाव पर, सप्तम दृष्टि आपके नवें भाव पर और अष्टम दृष्टि आपके दशम भाव पर होगी।
मंगल के इस गोचर से मिथुन राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस समय रियल स्टेट और प्रॉपर्टी के काम से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा होगा। इस समय आपके शत्रु आपके सामने प्रभावहीन होते हुए दिखाई देंगे। आप इस समय अपने शत्रुओं का समूल नाश करने में समर्थ होंगे।
इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अपने पिता के सहयोग से कोई अधूरा काम आपका पूरा हो सकता है। इस समय सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को अपने अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आप अच्छे कार्य करेंगे और आपका प्रमोशन भी हो सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए मंगल पंचम और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और अब मंगल का गोचर आपके भाग्य स्थान में होगा। इस भाव में विराजमान मंगल की चौथी दृष्टि आपके द्वादश पर पर, सप्तम दृष्टि आप के तीसरे भाव पर और अष्टम दृष्टि आपके चौथे भाव पर होगी।