Shani Vakri 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि, राहु और केतु की चाल का सभी मनुष्यों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वैदिक ज्योतिष में न्याय और कर्मफलदाता माने जाने वाले शनिदेव 17 जून 2023 से कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में आने वाले काफी समय के लिए वक्री रहेंगे। शनि के वक्री होने के साथ राहु और केतु भी इस समय वक्री अवस्था में हैं। आपको बता दे कि राहु और केतु ऐसे ग्रह हैं जो हमेशा उल्टी ही चाल से चलते हैं। इस तरह से देखा जाए तो अगले 6 महीनों के लिए 3 प्रमुख ग्रह उल्टी चाल से चलेंगे। तीन ग्रहों की वक्री चाल से सभी राशि के जातकों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन सभी 12 राशियों में कुछ ऐसी राशियां होंगी जिनके ऊपर इसका नकारात्मक प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा। आइए जानते हैं किन 3 राशि के जातकों को अगले 6 महीनों में विशेष सावधानी बरतनी होगी।
Shani Vakri 2023: राहु-केतु और शनि की वक्री चाल से इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं परेशानियां
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:40 AM IST
सार
शनिदेव 17 जून 2023 से कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में आने वाले काफी समय के लिए वक्री रहेंगे। शनि के वक्री होने के साथ राहु और केतु भी इस समय वक्री अवस्था में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन