फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2025: 19 साल बाद बनेगा मकर संक्रांति पर अद्भुत संयोग, इन 3 राशि वालों को होगा लाभ

Sat, 11 Jan 2025 06:46 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 06:46 AM IST
सार

Makar Sankranti Lucky Zodiac Sign: इस साल मकर संक्रांति पर अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। यह संयोग तीन राशियों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी है। आइए जानते हैं इस मकर संक्रांति कौन से शुभ योग बनने जा रहे हैं साथ ही इसका शुभ प्रभाव किन राशियों के जातकों को पड़ेगा।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 shubh sanyog on Makar Sankranti after 19 years these zodiac signs may get lucky
मकर संक्रांति शुभ संयोग - फोटो : amar ujala

Makar Sankranti Shubh Sanyog: जब सूर्य ग्रह धनु राशि से निकालकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल यह त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। 


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल मकर संक्रांति पर जो अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। यह संयोग 19 साल बाद बनने जा रहा है। ज्योतिर्विदों की मानें तो मकर संक्रांति पर बनने वाला यह संयोग तीन राशियों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी है। आइए जानते हैं इस मकर संक्रांति कौन से शुभ योग बनने जा रहे हैं साथ ही इसका शुभ प्रभाव किन राशियों के जातकों को पड़ेगा। 

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर इन राशियों की होगी आर्थिक तंगी होगी दूर, बनेंगे नौकरी के योग

Vastu Tips: भूलकर भी किसी से न लें ये चीजें, अन्यथा हो सकते हैं कंगाल

29 मार्च को सूर्यग्रहण के साथ मीन राशि में शनि-सूर्य की युति, इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क

Shani Gochar 2025: साल 2025 में कैसी रहेगी शनि की चाल, जानिए किन राशियों पर रहेगी साढ़ेसाती और ढैय्या

Makar Sankranti 2025 shubh sanyog on Makar Sankranti after 19 years these zodiac signs may get lucky
मकर संक्रांति शुभ संयोग - फोटो : adobe stock

शुभ योग और मुहूर्त 
14 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। प्रतिपदा यानी पहली तिथि 15 जनवरी को देर रात 03 बजकर 21 मिनट तक है। इसके बाद द्वितीया तिथि है। कुल मिलाकर कहें तो माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सबसे पहले पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग है। इस योग का समापन सुबह 10 बजकर 17 मिनट  पर होगा। इसके बाद पुष्य नक्षत्र का संयोग है। ज्योतिषियों की मानें तो वर्षों बाद मकर संक्रांति पर पुष्य नक्षत्र का संयोग है। इस नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं। अत: पुष्य नक्षत्र में काले तिल का दान करने से साधक को शनि की बाधा से मुक्ति मिलेगी। इस शुभ अवसर पर बालव और कौलव करण के संयोग है।

मकर संक्रांति के दिन देवों के देव महादेव कैलाश पर जगत की देवी मां पार्वती के साथ विराजमान रहेंगे जिसे शिववास योग कहा जाता है। इस शुभ अवसर पर किसी समय भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजा कर सकते हैं। वहीं, मकर संक्रांति का पुण्य काल सुबह 09 बजकर 03 मिनट से शाम 05 बजकर 46 मिनट तक है। जबकि, महापुण्य काल सुबह 09 बजकर 03 मिनट से 10 बजकर 48 मिनट तक है।

Makar Sankranti 2025 shubh sanyog on Makar Sankranti after 19 years these zodiac signs may get lucky
मकर संक्रांति शुभ संयोग - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 
मकर संक्रांति के दौरान बन रहा दुर्लभ संयोग कर्क राशि के लिए शुभ संकेत है। इस योग के शुभ प्रभाव से आपके धन में वृद्धि हो सकती है। करियर में उन्नति के भी अवसर हैं। आप अपने करियर या बिजनेस में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। शायद आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी। यह दिन नया व्यवसाय शुरू करने के लिए अच्छा दिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 shubh sanyog on Makar Sankranti after 19 years these zodiac signs may get lucky
मकर संक्रांति शुभ संयोग - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि  
मकर संक्रांति पर बनने वाला चमत्कारी संयोग तुला राशि वाले लोगों के लिए भी शुभ माना जा रहा है। घर में कुछ शुभ कार्य किए जाते हैं। आय के नए स्रोत खुल रहे हैं। आप सफलतापूर्वक बचत कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां खत्म होंगी। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के अवसर हैं।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 shubh sanyog on Makar Sankranti after 19 years these zodiac signs may get lucky
मकर संक्रांति शुभ संयोग - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह मकर संक्रांति बहुत शुभ मानी जा रही है। इस दिन बनने वाले विशेष योग किसी कंपनी का मुनाफा बढ़ा सकती हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिल सकती है। इसके अलावा आपके बिजनेस में दोहरा फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होता है। आपके स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed