फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lord Shiva: इन चार राशियों पर हमेशा बनी रहती हैं महादेव की कृपा, हर क्षेत्र में मिलती हैं तरक्की

Tue, 26 Nov 2024 11:34 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 26 Nov 2024 11:34 AM IST
सार

Lord Shiva Favourite Zodiac Sign: सप्ताह में सोमवार का दिन महादेव की पूजा को समर्पित है। इस दिन प्रभु की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 

विज्ञापन
lord shiva favourite zodiac sign name know lord shiva puja niyam
Lord Shiva Favourite Zodiac Sign - फोटो : freepik

Lord Shiva Favourite Zodiac Sign: सप्ताह में सोमवार का दिन महादेव की पूजा को समर्पित है। इस दिन प्रभु की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मान्यता है कि माता पार्वती ने शिव जी को पाने के लिए 16 सोमवार का व्रत रखा था। उनकी कठोर तपस्या से खुश महादेव ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में अपनाया था। इतना ही नहीं सोमवार के दिन ही चंद्र देव ने महादेव को अपनी भक्ति से प्रसन्न किया था। ऐसे में यह दिन शंकर जी की उपासना के लिए बेहद शुभ है।



धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। वह जल और भक्ति से ही साधकों की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार महादेव सभी जातकों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं, लेकिन कुछ राशियों पर वह हमेशा मेहरबान रहते हैं। ऐसे में आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।

lord shiva favourite zodiac sign name know lord shiva puja niyam
Lord Shiva Favourite Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों पर भोलेनाथ की हमेशा कृपा बनी रहती है। मान्यता है कि भगवान शिव की कृपा से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती हैं। इतना ही नहीं वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहता है।

lord shiva favourite zodiac sign name know lord shiva puja niyam
Lord Shiva Favourite Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि महादेव की प्रिय राशियों में से एक है। इन जातकों को प्रत्येक सोमवार पर भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। इससे वह प्रसन्न होते हैं, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। महादेव की कृपा से इन्हें करियर और व्यापार में भी लाभ की प्राप्ति होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
lord shiva favourite zodiac sign name know lord shiva puja niyam
Lord Shiva Favourite Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि के स्वामी शनि हैं, और शनि भोलेनाथ को अपना आराध्य मानते हैं। इसलिए इस राशि के जातकों पर भोलेनाथ की सदैव कृपा बनी रहती है। 

विज्ञापन
lord shiva favourite zodiac sign name know lord shiva puja niyam
Lord Shiva Favourite Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
शंकर जी के आशीर्वाद से इस राशि के लोग हमेशा तरक्की करते हैं। निवेश, नौकरी और व्यापार में इन्हें हमेशा लाभ की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि यदि कुंभ राशि के योग सच्चे भाव से भोलेनाथ की पूजा करें, तो इन्हें मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती हैं।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed