फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tula Lal Kitab Prediction 2026: तुला राशि वालों को गुरु देंगे तरक्की,राहु कर सकता है भ्रमित

Thu, 01 Jan 2026 07:32 AM IST
श्वेता सिंह शैली प्रकाश
शैली प्रकाश Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 01 Jan 2026 07:32 AM IST
सार

Tula Rashi Horoscope 2026: तुला राशि लाल किताब राशिफल 2026 में जानें शनि, गुरु, राहु और केतु के प्रभाव। वर्ष 2026 तुला राशि वालों के लिए सफलता, स्थिरता और नए अवसरों से भरपूर रहेगा। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में किस तरह शुभ फल देगी, पढ़ें विस्तार से।

विज्ञापन
Lal Kitab Libra Tula Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

तुला राशि वालों! वर्ष 2026 आपके लिए मेहनत, परिणाम और तरक्की से भरा हुआ साबित होगा। इस साल ग्रहों की चाल आपको चुनौतियों के बीच मजबूती, प्रगति और संतुलन प्रदान करेगी। छठे भाव में शनि देव आपके विरोधियों और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे, वहीं ग्यारहवें भाव में स्थित गुरु आपकी आय, अवसरों और रिश्तों को मजबूत करेंगे। कुल मिलाकर 2026 आपके लिए सफलता और शुभ फल देने वाला वर्ष रहेगा। आइए जानते हैं विस्तार से…


तुला राशि आपके भविष्यफल का आधार निम्नलिखित 4 ग्रहों की स्थिति है:
शनि: छठे भाव में गोचर।
बृहस्पति (गुरु): नवम, दशम और एकादश भाव में गोचर।
राहु: पंचम भाव में गोचर।
केतु: एकादश भाव में गोचर।

Lal Kitab Libra Tula Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

तुला राशि लाल किताब नौकरी, व्यवसाय और शिक्षा नौकरी 
नवम भाव में गुरु की उपस्थिति और छठे भाव के शनि से भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। प्रमोशन या इंक्रीमेंट की संभावना प्रबल है। दशम भाव में बृहस्पति, पंचम भाव में राहु और एकादश भाव में केतु का गोचर थोड़ी बहुत कठिनाई पैदा कर सकते हैं, लेकिन स्थिरता बनी रहेगी। यदि कर्म अच्छे हैं तो छठे भाव का शनि आपको आपके सभी शत्रुओं से मुक्ति दिला देगा। 

व्यवसाय: जून तक व्यापार में कड़ी मेहनत से काम करना होगा तभी बेहतर मुनाफा कमा सकेंगे। जून के बाद काम में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए पहले से योजना बनाकर कार्य को पूरा करने का चार्ट बनाएं। शनि सभी बाधाओं को दूर करेगा।

शिक्षा: छात्रों के लिए जून तक का समय शानदार है। इसके बाद पंचम भाव का राहु पढ़ाई में ब्रेक लगा सकता है, इसलिए अभी से ही कड़ी मेहनत और फोकस करना शुरू कर दें। छात्रों को माता सरस्वती की पूजा करनी चाहिए, और रोगियों को मंदिर में शहद का दान करना चाहिए।

Lal Kitab Libra Tula Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

तुला राशि लाल किताब आर्थिक स्थिति और निवेश आय की स्थिति
आर्थिक स्थिति: नवम और एकादश भाव का बृहस्पति पूरे वर्ष आपकी इनकम को बेहतर बनाकर रखेगा और धन की कमी नहीं आने देगा। पूरे वर्ष आर्थिक हालात बेहतर रहेंगे। हालांकि लापरवाही और टालमटोल से बचें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अनावश्यक ऋण लेने से बचें और आचरण को अच्छा बनाए रखें।
निवेश: मकान या चांदी में निवेश करना शुभ रहेगा। भूमि खरीदना भी अच्छा है, लेकिन मकान को प्राथमिकता दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lal Kitab Libra Tula Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

तुला राशि परिवार, रिश्ते, संतान और लव लाइफ 
परिवार:
गुरु के कारण घर परिवार में सुख, शांति और मांगलिक कार्य का योग है। धार्मिक यात्राएं भी संभव हैं। बृहस्पति के कारण पूरे वर्ष घर में अच्छा माहौल रहेगा। हालांकि यदि कोई परेशानी आई तो वह पंचम के राहु और छठे भाव के शनि के कारण आ सकती है। दोनों का उपाय करें।
दांपत्य जीवन: बृहस्पति गोचर के कारण दांपत्य जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी, जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। 
संतान: पंचम में राहु की स्थिति के कारण संतान को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। संतान को लेकर चिंता और जिम्मेदारी बढ़ेगी। हालांकि, गुरु की शुभ दृष्टि से हालात आपके पक्ष में रहेंगे। राहु के मंदे कार्यों से दूर रहकर संतान पर ध्यान दें।
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में रहने वालों के लिए यह वर्ष चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए जरूरी है कि आप समझदारी से काम लें। अपनी वाणी पर संयम रखते हुए सतर्क और सावधान रहें।  

विज्ञापन
Lal Kitab Libra Tula Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

तुला राशि लाल किताब स्वास्थ्य  
सेहत:
छठे भाव में शनि की स्थिति के कारण आपको पीठ दर्द, फेफड़ों और पेट संबंधी कोई समस्या हो सकती है। शनि के शुभ होने पर आप रोग से दूर रह सकते हैं।
सलाह: यदि आपको किसी भी प्रकार का रोग है तो मंदिर में शहद का दान करें। नियमित कसरत करें और प्रदूषण से बचने के उपाय  करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed